एआरबी टाइम्स ब्यूरो चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से संबंधित एक सेना के जवान के साथ साइबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने जवान को सिम की वैधता 10 साल तक बढ़ाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से ₹2.50 लाख की ठगी कर डाली। इसके अलावा ठगों ने जवान के नाम पर ₹9 लाख का डिजिटल ऋण भी उठा लिया। सेना के जवान ने बताया कि उसे एक कॉल आई, जिसमें मोबाइल कंपनी का प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति ने बात की। उसने बताया कि जवान की सिम बंद हो सकती है और उसे वैध…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजधानी शिमला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने पढ़ाई के तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना फागली क्षेत्र में हुई, जहां छात्र ने घर पर अकेले रहते हुए साड़ी से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को छात्र की नोटबुक पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा कि हाल ही में हुए तीन हाउस टेस्ट अच्छे नहीं हुए, जिससे वह मानसिक तनाव में था। छात्र ने लिखा कि वह इसी कारण आत्महत्या कर रहा है। घटना के समय छात्र घर पर अकेला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब केवल दो साल की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) करने वाले ही प्री-प्राइमरी प्रशिक्षक के पदों के लिए पात्र माने जाएंगे। यह ट्रेनिंग नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से ही होनी चाहिए। शिक्षा निदेशालय ने भर्ती संबंधी शर्तें स्पष्ट करते हुए राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन को पत्र भेजा है। इसके बाद कॉर्पोरेशन ने निजी एजेंसियों को चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में कुल 6,297 पदों पर भर्ती की जानी है,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। एसएफआई राज्य कमेटी ने जॉब ट्रेनी योजना के खिलाफ़ डीसी ऑफिस के बाहर रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए तीन साल हो चुके हैं, लेकिन युवाओं को प्रतिवर्ष दो लाख नौकरियों का जो वादा किया गया था, वह अब तक अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि न केवल वादे पूरे नहीं हुए, बल्कि सरकार अब बची-खुची नौकरियों को भी खत्म करने की दिशा में ‘जॉब ट्रेनी’ जैसी योजनाएं लागू कर रही है, जो युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय जनता पार्टी महासू जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा ठियोग में एक समारोह के दौरान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने की, जिन्होंने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस विशेष अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य पायल वैद्य और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पायल वैद्य ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है जो कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम से संचालित होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि महासू जिले की नई कार्यकारिणी संगठन को…