मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की जंजैहली-छतरी सड़क पर रविवार रात एक सड़क हादसा हो गया। मगरुगला और मझवाल के बीच सैनी नाला के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान देवदत्त (गांव गागन), मंगल चंद (गांव तराला) और आशु (गांव धावण) के रूप में हुई है। तीनों ग्राम पंचायत ब्रेयोगी के निवासी थे। घायलों में चालक गुमान सिंह (गांव कल्यांजू) और लाभ सिंह (गांव गागन) शामिल हैं। सभी की उम्र…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार, 3 अगस्त 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 15 जून 2025 को प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जिसमें हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया। मुख्य तथ्य: परीक्षा तिथि: 15 जून 2025 परिणाम घोषित: 3 अगस्त 2025 कुल पद: 1,088 पुरुष कांस्टेबल: 708 महिला कांस्टेबल: 380 शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी: 1964
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सुन्नी (शिमला)। जिला शिमला पुलिस थाना सुन्नी के तहत दाढ़गी के समीप शनिवार को एक हादसा हो गया। जिसमें एक कार भूस्खलन की चपेट में आ गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार यह हादसा गलू दारगी नामक पर हुआ, जब कार (नंबर HP21A 5022) मानदरी से चनावग की ओर जा रही थी। कार में चालक विकास (पुत्र बाबूराम, उम्र 43 वर्ष), नितेश कुमार (पुत्र नंदलाल, उम्र 30 वर्ष) और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। झाकड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस थाना झाकड़ी में FIR संख्या 57/2024 दिनांक 02-08-2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 व 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला भूपेंद्र पुत्र मणि राम निवासी गांव शौला, डाकघर व तहसील ननखड़ी, जिला शिमला (उम्र 42 वर्ष) की लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता भूपेंद्र एक एंबुलेंस चालक है। उसने बताया कि 2 अगस्त 2025 को वह एंबुलेंस लेकर बधाल गया था। वापसी के दौरान लगभग 3:50 बजे, कोचड़ी के पास एक तेज रफ्तार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की हाल ही में आयोजित परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। अभाविप ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परीक्षा केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी, तकनीकी समस्याओं के कारण परीक्षा का बाधित होना और दिल्ली स्थित DoPT कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग जैसी घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। अभाविप ने कहा कि एसएससी परीक्षा अनियमितता…