Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसइबीएल) में लंबे समय से लंबित पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया गया है। वर्ष 2024 की शुरुआत तक एचपीएसइबीएल में पेंशनभोगियों की समस्याएं जैसे चिकित्सा बिलों का भुगतान, ग्रेच्युटी, और अवकाश नकदीकरण का लंबित रहना चिंता का विषय था। छठे वेतन आयोग के बावजूद, लगभग 16,200 पेंशनभोगियों की पेंशन में संशोधन नहीं किया गया था। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इन मुद्दों को प्राथमिकता दी और एचपीएसइबीएल प्रबंधन को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। समीक्षा में पाया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश का शिमला जिला जहां एक ओर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है, वहीं अब यहां की महिलाएं सेब की बर्फी से अपनी एक नई पहचान बना रही हैं। जय देवता जाबल नारायण स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ऑर्गेनिक तरीके से खास सेब की बर्फी तैयार कर लोगों तक पहुंचा रही हैं, जो स्वाद के साथ रोजगार का जरिया भी बन रही है। छौहारा विकास खंड की यह पहल अब पूरे जिले में चर्चा का विषय है। समूह की ओर से बनाई गई सेब की बर्फी को स्थानीय और बाहरी ग्राहक बेहद पसंद कर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  मंडी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंडी जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना जताई। राज्यपाल ने मंडी शहर के निकट जेल रोड स्थित टुंगल कॉलोनी का दौरा किया, जो आपदा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक मंडी जिले में आपदा प्रभावित लोगों को ₹3.26 करोड़ की राहत राशि वितरित की जा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। विधायक एवं लाड़ा अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार को व्यास नदी पर 538 लाख रुपये की लागत से निर्मित डबल लेन भुंतर पुल का लोकार्पण किया और इसे जनता को समर्पित किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में इस 40.50 मीटर लंबे पुल का निर्माण रिकॉर्ड समय में किया गया है। यह पुल मणिकरण व गड़सा घाटी के लाखों लोगों के अलावा भुंतर सब्जी मंडी में आने वाले किसानों और बागवानों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। भुंतर में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, नदी का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो हिमाचल प्रदेश। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बनने और देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी की नीतियों की मज़बूत आधारशिला पर भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत ने देखा बड़ा बदलाव उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच…

Read More