एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला की एक महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आपदा प्रबंधन से संबंधित 10.39 करोड़ रुपये से अधिक लागत के दो प्रस्ताव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को स्वीकृति हेतु भेजने का निर्णय लिया गया। पहला प्रस्ताव रोहड़ू क्षेत्र के अंतर्गत पब्बर नदी और उसकी सहायक नालों की जियो टैगिंग और बाढ़ संभावित क्षेत्रों की मैपिंग से संबंधित है। इस कार्य के लिए कुल लागत 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 500 रुपये अनुमानित की गई है। इस प्रस्ताव के तहत पब्बर के साथ लगने नालों में पानी…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के उप-मंडल स्थित दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान, बनखंडी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस परियोजना का प्रथम चरण हर हाल में दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना चाहिए। अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर में परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्राणी उद्यान 233 हैक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है और इसमें शेर व बाघ सफारी, विभिन्न वन्य प्राणियों, सरीसृपों और पक्षियों के लिए विशेष बाड़े बनाए जाएंगे। साथ ही तीन पार्किंग स्थल, फूड कोर्ट,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) की टीम ने सुमित्रा दास गुप्ता के नेतृत्व में हिमाचल के नव अधिसूचित त्साराप चू संरक्षण रिज़र्व के संरक्षण व प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ₹3 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आईबीसीए का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि प्रारंभिक संरक्षण गतिविधियों, प्रबंधन योजना, समिति गठन व हितधारकों के प्रशिक्षण में उपयोग होगी। त्साराप चू संरक्षण रिज़र्व को 7 मई 2025 को अधिसूचित किया गया था और यह 1,585 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है। यह हिमाचल प्रदेश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। राज्य में तकनीकी स्वास्थ्य कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर न केवल कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया है, बल्कि अस्पतालों में स्टाफ की कमी को भी दूर करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर सहायकों का मासिक मानदेय 7,180 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 17,820 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह रेडियोग्राफर और एक्स-रे तकनीशियनों का भी मानदेय 13,100 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है, जो कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड। जिला प्रशासन कुल्लू एवं स्थानीय प्रशासन निरमण्ड के कार्यालय आदेश के तहत आज राजकीय महाविद्यालय निरमण्ड में स्वच्छ भारत अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी एवं एन.सी.सी. अधिकारी कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में यह अभियान संचालित हुआ। बी.ए. एवं बी.कॉम प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों, एन.सी.सी. कैडेट्स तथा एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न वर्गों ने संभाली सफाई की…