Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना से विस्थापित 77 परिवारों को अब ज़मीन का मालिकाना हक मिलने जा रहा है। यह परियोजना जब शुरू हुई थी, तो कई ग्रामीणों की ज़मीन अधिग्रहित कर ली गई थी। इसके बाद ये लोग आसपास की खाली ज़मीन पर रहने लगे, लेकिन अब तक उन्हें कानूनी रूप से मालिकाना हक नहीं मिला था। अब राजस्व विभाग रामपुर और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) ने मिलकर अंतिम कार्यवाही पूरी कर ली है। तहसीलदार परिक्षित कुमार ने बताया कि इन 77 लोगों के नाम तय हो चुके हैं और वे किसी भी कार्यदिवस में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग के विशेष प्रयासों से शिलाई और भरमौर विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता लिंग अनुपात में पिछले 45 दिनों के भीतर उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह पहली बार है जब इतने कम समय में इस स्तर का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन (2025) के अनुसार प्रदेश का औसत महिला मतदाता लिंग अनुपात 981 था। हालांकि, शिलाई का अनुपात 820 और भरमौर का 930 था, जो राज्य में क्रमशः सबसे कम और दूसरे सबसे कम थे।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सेना प्रशिक्षण कमान मुख्यालय, शिमला में कारगिल विजय की 26वीं वर्षगांठ को 25 से 27 जुलाई 2025 तक गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत एक भव्य समारोह के साथ हुई, जिसका उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम), जीओसी-इन-सी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आकर्षक फोटो एवं वीडियो प्रदर्शनी में कारगिल युद्ध की वीरगाथाओं और सैनिकों के अद्भुत साहस को दर्शाया गया। ऐतिहासिक गेयटी थिएटर देशभक्ति गीतों की गूंज…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोमंडी। जिला मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज थुनाग उपमंडल के आपदा प्रभावित गांवों सुराह और खुनागी का दौरा किया और राहत व पुनर्निर्माण कार्यों का पैदल पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्राम पंचायत मुरहाग के लिए रवाना हुए और अधिकांश रास्ता पैदल तय किया। इस क्षेत्र में आपदा से 22 मकान, 23 गौशालाएं, 17 पॉली हाउस और 15 पशुधन को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर 1.70 लाख रुपये, राशन, तिरपाल, सोलर लाइट सहित अन्य आवश्यक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। पूह विकास खंड की ग्राम पंचायत आसरंग के देवता मंदिर परिसर में बागवानी, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास (ICDS) तथा पंचायती राज विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 60 प्रतिभागियों (38 पुरुष एवं 22 महिलाएं) ने भाग लिया। शिविर में प्रतिभागियों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी एवं समावेशी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से उपेक्षित वर्गों के लिए चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिला बागवानी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. देव राज कायथ…

Read More