Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कोटखाई (शिमला)। प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के देवरी खनेटी में आयोजित ऐतिहासिक रिहाली मेले में शिरकत की और माता देवी नंदन का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मेले में उमड़े श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और आयोजकों को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि रिहाली मेला देवी नंदन के सम्मान में मनाया जाता है और इसकी जड़ें हजारों साल पुरानी हैं। यह मेला सात सौ खनेटी, चार पंचायतों और पांच परगनों के लोगों द्वारा मिलकर मनाया जाता है। देवता बेंद्रा और डोम देवता की उपस्थिति इस आयोजन को और भी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो ननखड़ी विकास खंड के अंतर्गत आने वाले बड़ोग गांव की ग्राम सभा और वन अधिकार समिति ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत अपने कानूनी अधिकारों की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ग्राम सभा ने कुल 20 वन अधिकार दावों पर प्रस्ताव पारित कर उपमंडलाधिकारी रामपुर एवं उपमंडल स्तरीय समिति के अध्यक्ष हर्ष अमरेंद्र सिंह को सौंपे हैं, जिसमें वन भूमि पर पट्टा देने की सिफारिश की गई है। ग्राम सभा ने बताया कि सभी आवेदनों के साथ पहचान प्रमाण, भूमि उपयोग का इतिहास, पारंपरिक अधिकारों से जुड़े दस्तावेज और क्षेत्रीय नक्शे संलग्न किए गए हैं।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएनएल कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन 1500 मेगावाट और सीटू के संयुक्त तत्वावधान में ठेका मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर आज झाकड़ी में एसजेवीएनएल प्रबंधन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। यूनियन ने ग्रेच्युटी, बीमा, काम के आधार पर पदोन्नति और प्रमोशन पालिसी की मांग को लेकर मोर्चा खोला है। धरने को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, नील दत्त, मिलाप नेगी, यूनियन महासचिव कामराज व अध्यक्ष गुरदास ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के नवरत्न उपक्रमों में शामिल एसजेवीएनएल ने 23 जून 2023 को सौंपे गए मांग पत्र के बावजूद…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 56वें स्थापना दिवस समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 1970 में स्थापित एचपीयू शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से अब तक अनेक आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, वैज्ञानिक, शिक्षक और राजनेता निकले हैं जो देश-विदेश में हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यहां उपस्थित होना था, लेकिन निजी कारणों के चलते वह नहीं आ सके।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला किन्नौर के सांगला स्थित अम्बेडकर भवन में आज एक दिवसीय बागवानी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला उपनिदेशक उद्यान डॉ. भूपेंद्र नेगी ने बताया कि यह शिविर सांगला वैली में सेब के बागीचों में समय से पहले पतझड़ एवं पत्तों में काले धब्बे की समस्या को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें 140 से अधिक बागवानों, विशेष रूप से महिला बागवानों ने भाग लिया। शिविर के दौरान कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों से सीधा संवाद किया और रोग प्रबंधन के उपाय बताए। विशेषज्ञों ने सांगला वैली के सेब बागीचों का निरीक्षण किया और पत्तों के…

Read More