एआरबी टाइम्स ब्यूरो सतलुज नदी में गाद की मात्रा लगातार बढ़ने के कारण 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे, वांगटू स्थित नाथपा बांध में गाद का स्तर 6299 पीपीएम रिकॉर्ड किया गया। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12:45 बजे से जलाशय की फ्लशिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल नाथपा झाकड़ी व रामपुर जल विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन पूरी तरह से बंद है। पावर हाउस के बंद होने के उपरांत नाथपा डेम से डाउनस्ट्रीम की ओर लगभग 1400…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर संगठन 12/20 देवठी द्वारा “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत रानू धार में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष कृपाराम ने की। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के प्रवक्ता अमर देशटा (कॉमर्स) ने युवाओं को पर्यावरण के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में संगठन के सक्रिय सदस्य दीपू राठौर, लवली, विपिन, मुकेश, आदित्य, आयुष, रमन और कृष ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। साथ ही संगठन के कोषाध्यक्ष हरबंस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। चंबा जिले के सुतांह गांव में पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आकर नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। दोनों की शादी को महज 5 महीने ही हुए थे। पत्नी मायके आई थी, जिसे पति सनी लेने आया था। सोमवार को उन्हें ससुराल लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में घर भी पूरी तरह जमींदोज हो गया। भारी बारिश के चलते हिमाचल के 4 जिलों के 9 सब-डिवीजन में सोमवार को स्कूलों में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में रविवार से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सड़क यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। चोकानाला और नरैण बाहली के पास तकलेच-बाहली सड़क भूस्खलन के कारण पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। वहीं सरपारा सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, क्योंकि यहां भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसके अतिरिक्त किन्नू, रूनपू और भगावट क्षेत्रों में भी बार-बार हो रहे भूस्खलन के चलते सड़कों पर आवागमन में भारी परेशानी आ रही…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठाड़ी के टूटूपानी में वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना (HPHDP) के अंतर्गत ₹6.72 करोड़ की लागत से निर्मित सेब ग्रेडिंग एवं पैकिंग हाउस का उद्घाटन करने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूर्व भाजपा सरकार और स्व. नरेन्द्र बरागटा की दूरदर्शिता की देन है, जिसे अब कांग्रेस सरकार अपने नाम करने का प्रयास कर रही है। चेतन बरागटा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के पास कोई नई योजना नहीं है और वह केवल…