Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर के पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों की समीक्षा बैठक प्रदेश सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल की अध्यक्षता में आयोजित गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सामने आया कि शिंगला और रचोली पंचायतें वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक वित्तायोग और प्लानिंग फंड के सही उपयोग में अग्रणी रही हैं। वहीं, बौंडा और कूट पंचायतें इस दिशा में सबसे पिछड़ी पाई गईं। अध्यक्ष नंद लाल ने समीक्षा के दौरान पाया कि अधिकांश पंचायतों में फंड खर्च की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठाड़ी के टूटूपानी गांव में 6 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से निर्मित सेब ग्रेडिंग एवं पैकिंग हाउस का उद्घाटन किया। यह आधुनिक सुविधा 5600 टन क्षमता की है और इसे एचपीएमसी के माध्यम से विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित बागवानी विकास परियोजना के तहत निर्मित किया गया है। इस योजना की शुरुआत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी और अब इसे पूरा किया गया है। बागवानी के क्षेत्र में नई तकनीक का आगमन इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि नावर क्षेत्र…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यराे रामपुर बुशहर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त तक पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी रोष रैली और आंदोलन करेंगे। सर्किट हाउस रामपुर में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस चौहान ने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को अब तक एरियर नहीं मिला है। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों से मेडिकल बिलों का भुगतान भी लंबित है, जिससे पेंशनरों को गंभीर आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीएस…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो पालमपुर(कांगडा)। ग्राम पंचायत आलमपुर, जिला कांगड़ा के निवासी डॉ. राहुल शर्मा का चयन हिमाचल प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के अधीन राज्य कृषि विपणन बोर्ड में सचिव (कक्षा-1) पद के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समस्त प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। डॉ. शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DAV स्कूल, आलमपुर से (10वीं एवं 12वीं) प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से बीएससी (कृषि), एमएससी (एग्रोनॉमी) तथा पीएचडी (एग्रोनॉमी) की शिक्षा पूरी की। एमएससी और पीएचडी दोनों स्तरों पर उन्हें विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की कार्यकारिणी द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने की। इस अवसर पर अभिभावकों ने छात्रों के लिए स्ट्रीम के अनुसार ड्रेस कोड लागू करने की मांग की, ताकि महाविद्यालय में अनुशासन और एकरूपता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में छात्रों के सर्वांगीण विकास और कॉलेज से जुड़े विविध मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पीटीए अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कॉलेज प्रशासन को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें प्रमुख रूप से छात्रों की उपस्थिति की सूचना समय पर अभिभावकों…

Read More