एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) हिमाचल प्रदेश ने आज शिमला जिले के लिए नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की है। नितिन देशटा को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का उद्देश्य छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना और एनएसयूआई को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाना है। इस मौके पर एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश की राज्य महासचिव समीक्षा ठाकुर, एचपीयू प्रभारी जस्सी नेगी और एनएसयूआई नेता चंदन मझान ने संयुक्त रूप से नितिन देशटा के नाम की घोषणा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नितिन…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर जितेन्द्र सैनी ने आज जिला किन्नौर के राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में साइबर अपराध व इसके बचाव बारे आयोजित जागरुकता शिविर की अध्यक्षता की व छात्रों को साइबर अपराध से बचने पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। आयोजित जागरूकता शिविर में 102 विद्यार्थियों व 23 अध्यापकों ने भाग लिया। जितेन्द्र सैनी ने बताया कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी के युग में साइबर अपराध में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है व अपराधी नई नई तकनीकों के माध्यम से धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में लोगों का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को ऐतिहासिक जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में 108 फीट ऊंची हनुमान ध्वजा के स्थापना समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जाखू मंदिर को आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है। मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित है और इससे जुड़ी प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। दिल्ली दौरे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। एसजेवीएन की लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा शुक्रवार को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत 15 स्थानीय युवाओं को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में तकनीकी कोर्स के लिए प्रायोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना कार्यालय बिथल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक सुश्री अल्का जयसवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान चयनित युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, आईटी, मोटर मैकेनिक व्हीकल, फिटर और कंप्यूटर कम्यूनिकेशन जैसे ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश पत्र सौंपे गए। सुश्री जयसवाल ने बताया कि एसजेवीएन का उद्देश्य केवल विद्युत उत्पादन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सामाजिक और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मंडी जिले में आयोजित मॉडल सोलर गांव चयन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत महादेव के अंतर्गत आने वाला राजस्व गांव महादेव (जनगणना कोड 014326) को सर्वाधिक नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना क्षमता दर्ज करने के आधार पर मॉडल सोलर विलेज के रूप में चुना गया है। यह जानकारी परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा मंडी कपिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 7 दिसंबर 2024 से 6 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य 2000 से अधिक आबादी वाले राजस्व…