एआरबी टाइम्स ब्यूरो ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। डॉ. आशीष कुमार, चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी बेलुपुल, ब्लॉक ननखड़ी, जिला शिमला (आयु 34 वर्ष) द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर एफआईआर पंजीकृत की गई है। शिकायत के अनुसार, दिनांक 16 जुलाई की रात पीएचसी बेलुपुल में चोरी की वारदात हुई। 17 जुलाई को सुबह 8:30 बजे जब स्टाफ सदस्य पीएचसी पहुंचे, तो पाया गया कि निम्नलिखित सामान चोरी हो चुका था: 🔹 लैब से चोरी हुआ सामान: टाइनी CPU एक मॉनिटर एक एक्सटेंशन बोर्ड जियो डोंगल बारकोड स्कैनर एक UPS एक कीबोर्ड 8. डेल कंपनी का एक CPU 9. डेल कंपनी का…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश में आई भीषण आपदा से संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की और केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण केंद्र की सहायता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का आकलन करने का आग्रह किया, जिस पर गृहमंत्री ने शीघ्र दौरे का आश्वासन दिया। साथ ही…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। जिला कुल्लू के आनी उपमंडल की बखनाओ पंचायत के काथला गांव में देवता के स्वागत की तैयारियां उस समय मातम में बदल गईं, जब वार्ड पंच रवीना (30) और उनके बेटे सुजल नेगी (14) की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रवीना और उनका बेटा बाजार से सामान लेकर टैक्सी में चवाई से पुनण पहुंचे थे। वहां से अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे कि रास्ते में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर पड़े। ये पत्थर दोनों पर सीधे गिरे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने घटना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। एसएफआई रामपुर इकाई ने देशभर के शिक्षण संस्थानों में लगातार सामने आ रहे यौन शोषण के मामलों के खिलाफ रामपुर महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में उड़ीसा के फकीर मोहन कॉलेज में छात्रा द्वारा आत्मदाह, हिमाचल में स्कूली छात्राओं से दुर्व्यवहार सहित विभिन्न राज्यों में हुई घटनाओं की कड़ी निंदा की गई। एसएफआई इकाई सचिव दिव्या ने कहा कि ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन कॉलेज में छात्रा द्वारा आत्मदाह की घटना संस्थागत उदासीनता का परिणाम है। छात्रा ने शिकायतों के बावजूद प्रशासन, आईसीसी और नेताओं से कोई मदद नहीं मिलने पर यह कदम उठाया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। वन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा विश्व सर्प दिवस के उपलक्ष्य में एक राज्यस्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन संरक्षक आईएफएस समीर रस्तोगी ने की। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न वन मंडलों की रैपिड रेस्क्यू टीमों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डिजिटल प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में रामपुर वन मंडल की रैपिड रेस्क्यू टीम को भी सम्मानित किया गया। उप अरण्यपाल गुरहर्ष ने बताया कि यह टीम वर्ष 2018 में गठित की गई थी और तब से अब तक यह 78 सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर चुकी…