एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि और बागवानी पर आधारित है, जिसमें दो-तिहाई जनसंख्या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़ी है। प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने और किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित कर किसानों को उनकी उपज के उचित दाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। देश में हिमाचल प्रदेश पहला राज्य है, जिसने प्राकृतिक उत्पादों पर एमएसपी तय कर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाना…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिलारू(शिमला) कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी उत्पाद को बाजार में सही मूल्य तभी मिलता है जब उसकी मार्केटिंग सही ढंग से की जाए। उन्होंने कहा कि सेब जैसे बागवानी उत्पाद की कीमत उसकी ग्रेडिंग और पैकिंग पर निर्भर करती है। उन्होंने शिलारू में नव निर्मित कृषि उपज मंडी शिलारू का विधिवत शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मंडी का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 18 जून 2025 को किया गया था और अब इसे किसानों के लिए पूरी तरह चालू कर दिया गया है। उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की बहाली के लिए ₹2-2 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्य सड़कों की मरम्मत और खोलने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। खासतौर पर सेब सीजन की शुरुआत को देखते हुए सरकार की चिंता बढ़ गई है। बंद सड़कों के कारण परिवहन बाधित हो सकता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला / रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत और दो घायल हो गए। एक आठ साल का बच्चा लापता हो गया है। घायलों का इलाज शिमला के IGMC अस्पताल में चल रहा है, जबकि लापता बच्चे की खोज के लिए NDRF की टीम अभियान में जुटी है। पहला हादसा शनिवार सुबह करीब 7 बजे नेरवा से 15 किलोमीटर दूर फेडिज पुल के पास हुआ, जब एक स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर शालवी नदी में गिर गई। गाड़ी में एक बच्चे सहित पांच लोग सवार थे। हादसे में दो…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में वन भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को कोटखाई के चैथला गांव में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए सेब के 100 पेड़ों को काटा गया, जबकि कुमारसैन के सराहन गांव में सेब, नाशपाती और चेरी के लगभग 320 पौधे हटाए गए। यह कार्रवाई वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की निगरानी में की गई। प्रशासन के अनुसार यह पूरी कार्रवाई हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के तहत हो रही है और आने वाले दिनों…