एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा नेता व पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आर्थिक तंगी से जूझ रही है और अब आम बागवानों पर नए-नए तुगलकी फरमान थोप रही है। उन्होंने फारवर्डिंग लाइसेंस की जगह सेलर-बायर एजेंट नियुक्त करने के निर्णय को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि यह बागवानों और बेरोजगार युवाओं की आजीविका पर सीधा हमला है। बागवानों के हितों की अनदेखी कौल सिंह ने कहा कि सेब सीजन शुरू होने से पहले सरकार का यह फैसला किसानों को परेशान करने वाला है। नए नियमों के अनुसार…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब जमीन की रजिस्ट्री और अन्य राजस्व सेवाएं और भी आसान और डिजिटल हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘माई डीड’ (NGDRS), संशोधित जमाबंदी, ई-रोजनामचा, और कारगुजारी जैसे डिजिटल मॉड्यूल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए सिर्फ एक बार कार्यालय जाना होगा। शेष प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे समय, श्रम और धन की बचत होगी। इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत 10 जिलों की विभिन्न तहसीलों में हुई है, जिनमें बिलासपुर सदर, डलहौजी, गलोड़, जयसिंहपुर, भूंतर, पधर, कुमारसेन, राजगढ़, कंडाघाट और बंगाणा शामिल हैं।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के आरक्षण रोस्टर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सभी उपायुक्तों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे 15 जुलाई 2025 तक आरक्षण रोस्टर निर्धारित करें। आयोग ने चेताया है कि तय समयसीमा में निर्देशों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पहले आरक्षण रोस्टर तय करने की अंतिम तारीख 11 जुलाई थी। लेकिन शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता आंकड़ों की अनुपलब्धता का हवाला देकर…
रिकांगपिओ | हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL), रिकांग पिओ/स्पीला व एकीकृत काशंग जल विद्युत परियोजना की ओर से परियोजना प्रभावित परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। कार्यकारी सहायक आयुक्त किन्नौर, अभिषेक बरवाल ने जानकारी दी कि यह मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना सिर्फ मुख्य परियोजना प्रभावित परिवारों के विद्यार्थियों के लिए है। यह योजना हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए है। योजना के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं, आईटीआई, इंजीनियरिंग…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराधियों ने लॉटरी के नाम पर एक कारोबारी से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने सिर्फ 5 रुपये पंजीकरण शुल्क के बहाने QR कोड भेजा और जैसे ही कारोबारी ने भुगतान किया, उसके खाते से भारी रकम उड़ा दी गई। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। जांच में पुष्टि हुई कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है। पुलिस ने बताया कि शिकायत में देरी होने के कारण ठगों ने रकम को एक से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर निकाल लिया। पुलिस…