Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, November 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में तकनीकी बदलाव: सीएम सुक्खू ने शुरू की ऑनलाइन रजिस्ट्री, जमाबंदी और म्यूटेशन सेवाएं

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 12, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब जमीन की रजिस्ट्री और अन्य राजस्व सेवाएं और भी आसान और डिजिटल हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘माई डीड’ (NGDRS), संशोधित जमाबंदी, ई-रोजनामचा, और कारगुजारी जैसे डिजिटल मॉड्यूल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए सिर्फ एक बार कार्यालय जाना होगा। शेष प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे समय, श्रम और धन की बचत होगी।

    इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत 10 जिलों की विभिन्न तहसीलों में हुई है, जिनमें बिलासपुर सदर, डलहौजी, गलोड़, जयसिंहपुर, भूंतर, पधर, कुमारसेन, राजगढ़, कंडाघाट और बंगाणा शामिल हैं। सीएम सुक्खू ने बताया कि नई जमाबंदी अब सरल हिंदी में होगी और इसमें उर्दू, अरबी और फारसी जैसी कठिन भाषाओं को हटाया गया है। इससे आम नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड को समझने में आसानी होगी। ई-रोजनामचा वाक्याती प्रणाली से पटवारियों को डिजिटल रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी, वहीं कारगुजारी के माध्यम से वे अपनी हाजिरी और कार्यवृत्त ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

    मुख्यमंत्री ने डिजिटल म्यूटेशन, डिजिटल हस्ताक्षर युक्त फर्द, और ऑनलाइन राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली को 10-15 दिनों में लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एनआईसी और डिजिटल टेक्नोलॉजी विभाग को सभी सिस्टम्स को जल्द फील्ड लेवल पर लागू करने को कहा। साथ ही, उपायुक्तों को निर्देशित किया कि वे “मिशन मोड” में इन पहलों को लागू करें। ‘सिंगल खाता, सिंगल ओनर’ की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए ‘खान्गी तकसीम’ की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी डिजिटल सुधार राज्य में पेपरलेस, प्रजेंसलेस और कैशलेस शासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे लोगों की सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी और सरकारी सेवाएं ज्यादा पारदर्शी व जनसुलभ बनेंगी।

     

    #Himachal Digital Revenue Services #Himachal Land Registration #My Deed Himachal #Online Mutation Himachal #Paperless Governance Himachal #Revenue Digitization Himachal #Thakur Sukhvinder Singh Sukhu #ई-रोजनामचा और कारगुजारी #डिजिटल जमाबंदी हिमाचल #माई डीड एनजीडीआरएस
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleचुनाव आयोग का अल्टीमेटम: 15 जुलाई तक तय करें आरक्षण रोस्टर, नहीं तो कार्रवाई
    Next Article Rampur Bushahr: भाजपा सड़कों पर उतरेगी: फारवर्डिंग लाइसेंस की जगह सेलर-बायर एजेंट बनाने के फैसले का विरोध
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 0 7
    Users Today : 9
    Total Users : 128207
    Total views : 250382
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.