एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन उन्होंने थुनाग, बगस्याड़, देजी और स्यांज गांवों का दौरा कर क्षति का जायजा लिया और पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश की 68% भूमि वन क्षेत्र में आती है, इसलिए केंद्र सरकार से अनुमति लेकर प्रभावित परिवारों को वन भूमि पर…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मंडी शहर के टारना, सन्यारड़, विश्वकर्मा पहाड़ी, पुराने आईपीएच भवन और नागार्जुन पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भू-धंसाव की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आईआईटी मंडी की विशेषज्ञ टीम ने प्रभावित स्थानों का दौरा किया। टीम ने मौके पर जाकर तकनीकी निरीक्षण किया और आवश्यक भू-तकनीकी डेटा एकत्रित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मंडी रूपिंदर कौर, नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर, लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने जानकारी दी कि इन क्षेत्रों में बरसात के दौरान बार-बार जमीन धंसने की घटनाएं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। सराज विधानसभा क्षेत्र में आई आपदा के बीच चिकित्सा कर्मियों ने सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। थुनाग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने 78 वर्षीय लज्जे राम को समय पर आवश्यक चिकित्सा सेवा पहुंचाने के लिए 28 किलोमीटर पैदल यात्रा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत पखरेर के गांव बाराड निवासी लज्जे राम बीपीएच (बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया) के पुराने मरीज हैं। हाल ही में उनकी फोली कैथेटर अवरुद्ध हो गई थी। अत्यधिक कमजोरी और परिवहन साधन उपलब्ध न होने की स्थिति में सामुदायिक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। सराज विधानसभा क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान होमगार्ड के जवानों ने राहत योद्धाओं की तरह कार्य किया। कंपनी कमांडर प्रदीप कुमार और प्लाटून कमांडर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 25 जवानों की टीम ने 3 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रतिदिन 30 से 35 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर सड़क संपर्क से कटे गांवों तक राहत सामग्री पहुंचाई। जवानों ने सुराह, जंजैहली, रूसाड़, पांडवशीला, चयुणी, राहकोट, बलैंडा, भदरेच, भरेड़, करसोनी, शिल्ली, वुखलौड़, नलौहटी, पखरैर और डेजी जैसे दुर्गम गांवों में पीठ पर सामान ढोकर 129 राशन किट, 20 हाईजीन किट, 18 मेडिकल किट और 12 तिरपाल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में विश्व की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में गिनी जाने वाली श्रीखंड महादेव यात्रा 2025 की शुरुआत हो गई है। बुधवार सुबह 5 बजे पहला जत्था भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यह जत्था 12 जुलाई को श्रीखंड पहुंचेगा। यात्रा 23 जुलाई तक चलेगी और इस दौरान हर दिन अधिकतम 800 श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी जाएगी। एसडीएम निरमंड मनमोहन शर्मा के अनुसार अब तक 5,000 से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। पंजीकरण शुल्क 250 रुपए रखा गया है। मौके पर भी श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं,…