Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना।  खेल प्रतिभाओं को मिलेगी राहत – अटेंडेंस में नहीं होगी कटौतीराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अब स्कूल अटेंडेंस में राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे विद्यार्थियों की उपस्थिति को गैरहाजिरी नहीं माना जाएगा। अटेंडेंस में छूट देने की शक्ति अब हेडमास्टर और प्रिंसिपल को दी जाएगी। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को जल्द अधिसूचना जारी करने को कहा गया है। यह निर्णय ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा द्वारा उठाई गई समस्या के बाद लिया गया।  मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव पर नियंत्रण – मरीजों की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में बुनियादी बदलाव कर रही है ताकि राज्य को वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाया जा सके। मुख्यमंत्री सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र में 25.79 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने उपरांत डिग्री कॉलेज ऊना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में 8.79 करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन भवन तथा राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में 12 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सोमवार को जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान से जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। यह अभियान 15 से 30 जून, 2025 तक जनजातीय समुदायों के विकास और कल्याण को समर्पित रहेगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी पहल आदिवासी क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस अभियान के तहत आधार नामांकन, आयुष्मान भारत, पीएम-किसान, जन-धन योजना समेत अनेक योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अभियान में भगवान बिरसा मुंडा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। आगामी सेब सीजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को बचत भवन सभागार में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, सड़कों की स्थिति, पार्किंग, मजदूरों की उपलब्धता, पैकिंग सामग्री, नियंत्रण कक्ष स्थापना तथा विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई। समय पर हो सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित: उपायुक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध करें ताकि बागवानों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा और बिजली आपूर्ति की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए। पांच स्थानों पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को रामपुर के ऐतिहासिक राजदरबार परिसर में सादगीपूर्ण ढंग से अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। प्रतिभा सिंह ने केक काटा और सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने माँ भीमाकाली से सभी की सुख-शांति और उन्नति की प्रार्थना की। वीरभद्र सिंह की चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध पर सभी को आमंत्रण प्रतिभा सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह…

Read More