एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मिड डे मील वर्करज़ यूनियन से सम्बद्ध सीटू का हिमाचल प्रदेश राज्य सम्मेलन चितकारा पार्क, कैथू स्थित किसान मजदूर भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 39 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संदीप कुमार को अध्यक्ष, शांति देवी को महासचिव और सपना को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त कई उपाध्यक्ष, सचिव और सदस्यों की भी नियुक्तियां की गईं। सम्मेलन को सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम तथा यूनियन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिमी देवी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने मिड डे मील कर्मियों की दयनीय हालत पर चिंता…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला किन्नौर की रूपी वैली के अराध्य देवता साहिब टेरस नारायण रूपी रविवार को अपनी जन्मस्थली और अपने भाई चौहकी महादेव से मिलने के लिए कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं। यह ऐतिहासिक यात्रा देव आज्ञा से सतयुग के बाद पहली बार हो रही है। बताया जाता है कि सतयुग में टेरस नारायण रूपी पहली बार कुल्लू क्षेत्र की अपनी जन्मभूमि से रूपी आए थे और तभी से वहीं निवास कर रहे हैं। अब तक कभी भी वे अपनी जन्मभूमि नहीं लौटे थे, लेकिन देव संकेत मिलने पर इस वर्ष यह अनूठा आयोजन किया…
देहरादून। उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के अनुसार, मृतक श्रद्धालु उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के रहने वाले थे। NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 16 से 21 जून, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विभागीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और स्थानीय मुद्दों पर अधिकारियों व आमजन से चर्चा करेंगे। मंत्री का विस्तृत कार्यक्रम: 🔹 16 जूनसायं 5 बजे कल्पा पहुंचेंगे। 17 जूनप्रातः 11 बजे आई.टी.डी.पी भवन, रिकांगपिओ में जल शक्ति विभाग पूह उपमंडल की योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। 18 जूनप्रातः 11 बजे आई.टी.डी.पी भवन में किन्नौर कैलाश यात्रा की तैयारियों पर बैठक। लोक निर्माण विभाग कल्पा उपमंडल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल/कोटखाई: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि “सड़कें विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं”, विशेषकर पहाड़ी राज्य हिमाचल में, जहाँ दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में सड़कें संपर्क और प्रगति का मूल आधार बनती हैं। उन्होंने दावा किया कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र आज प्रदेश में सड़क घनत्व के मामले में अग्रणी है। प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं: कोटी सराई धार सड़क (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत) –…