Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों और फैकल्टी सदस्यों से “विकसित भारत: युवा कृषि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और संकल्प” विषय पर संवाद किया। धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है, और युवाओं की भागीदारी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देश की दृढ़ सैन्य शक्ति का उदाहरण बताया और कहा कि पहली बार ऐसा हुआ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में शादी के नाम पर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने पहले शादी की और फिर पति की जमीन बिकवाकर लाखों रुपये, नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने पतलीकूहल थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, बंजार उपमंडल के बलौन गांव निवासी ज्ञान चंद ने 2024 में बालीचौकी क्षेत्र की एक युवती से शादी की थी। यह शादी युवती के भाई ने करवाई थी। शादी के बाद युवती ने अपने पति…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। कांगड़ा जिले के सिद्धबाड़ी क्षेत्र में एक बड़ा साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां राजस्थान के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 94.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। यह ठगी ऑनलाइन शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर की गई, जिसमें शातिरों ने व्हाट्सएप के जरिये पीड़ित को जाल में फंसाया। पीड़ित अधिकारी वर्तमान में धर्मशाला के पास अपने ससुराल में रह रहे हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट से भारी मुनाफे की पेशकश दिखाई दी। शुरुआत में शातिरों ने करीब दो लाख रुपये के लाभ का प्रलोभन देकर उनका…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। जिला मण्डी की अदालत ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी रवि कुमार और धर्म पाल को चरस रखने का दोषी पाया है। दोनों को 2 वर्ष के साधारण कारावास और ₹10,000/- के जुर्माने की सजा दी गई है। यदि दोषी जुर्माना न चुकाते हैं, तो उन्हें 3 महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। मामले की जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी मण्डी विनोद भारद्वाज ने बताया कि 11 जनवरी 2021 को निरीक्षक टेक चन्द की पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बस से 174 ग्राम चरस बरामद की थी। आरोपी रवि कुमार और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 के प्रशासनिक कार्यालय बायल में महाप्रबंधक (आर & आर) मिस अलका जायसवाल, साईट पलेही में उप महाप्रबंधक (सिविल) महेंद्र नेगी, गुणवत्ता नियंत्रण लैब, झाकड़ी में सहायक प्रबन्धक सीता शर्मा और सबस्टेशन कोयल में फील्ड अधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा आज सभी आधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और परियोजना के सभी कर्मचारियों, गैर- कर्मचारियों एवं हितधारकों को एक एक तुलसी के पौधे का गमला दिया गया। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, जैव…

Read More