Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वर्तमान सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के प्रति संकल्पित है। उन्होंने इस उद्देश्य से सरकारी क्षेत्र में लगभग 20 हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी। आज, शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुढालटी के बनूटी में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले के शुभारंभ पर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में लोगों को 10 गारंटियां दी हैं, जिनमें से एक बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने की गारंटी है। युवाओं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्य स्तरीय 9वीं मेगा मॉक ड्रिल के अंतर्गत आज शिमला जिले के सभी उपमंडलों में विभिन्न प्रकार की आपदाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव अभियानों का अभ्यास किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय विभागीय समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा आम जनमानस को आपदा के प्रति जागरूक बनाना था। मुख्य घटनाएँ उपमंडलवार: शिमला शहरी: विकासनगर: पेट्रोल पंप में आग, 2 लोगों का बचाव, 1 की मृत्यु पोर्टमोर स्कूल: भवन ढहने से 35 लोगों का सफल रेस्क्यू सुन्नी (कालीघाट): बाढ़ से 7 पक्के मकान आंशिक, 5 कच्चे मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त 28 घायल, 4…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत सापनी में स्थित पीरी किला के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और सभी उचित मांगों के समाधान का चरणबद्ध आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू की सरकार प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किन्नौर की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरें भविष्य की पीढ़ियों के लिए विरासत के रूप में सहेजना अत्यंत आवश्यक है। वन अधिकार अधिनियम-2006 के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों के निर्धन व भूमिहीन लोगों को भूमि अधिकार प्रदान करने की सरकार की नीति का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। जिला पुलिस मंडी ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 845 ग्राम चरस और 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। 🔹 पहला मामला — सुंदरनगर में 845 ग्राम चरस बरामदपुलिस थाना बी.एस.एल. कॉलोनी सुंदरनगर के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बस नंबर PB07CA5471 में सवार ऋषि कुमार पुत्र भीलो राम, निवासी तहसील सलूनी, जिला चंबा (हि.प्र.) से 845 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की।आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर जिला को आधुनिक बागवानी और कृषि तकनीकों से सुसज्जित किया जा रहा है। पूह उपमंडल में शीघ्र ही एक नई सब्जी मंडी का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे छोटे व सीमांत किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने किन्नौर जिले के टापरी में आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ संस्कृति को संजोए रखने का सशक्त माध्यम…

Read More