नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। यह मुलाकात विशेष रूप से सीमावर्ती जिला चंबा की सुरक्षा और विकास से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित रही। सांसद भारद्वाज ने चंबा जिले के डलहौजी और चुराह क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स) की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती एवं संवेदनशील इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे एसपीओ का मानदेय अत्यंत कम है, जबकि इनका कार्य अत्यधिक…
Author: ARB Times Team
शिमला। भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के शौर्य को सम्मान देने के उद्देश्य से शिमला बार एसोसिएशन ने कोर्ट परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह आयोजन देशभक्ति की भावना के साथ अधिवक्ता समुदाय के राष्ट्रप्रेम का जीवंत उदाहरण बना। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सेना के बलिदान और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सैनिकों के गौरव को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने शिमला बार एसोसिएशन की इस पहल को प्रेरणास्पद बताते हुए अधिवक्ताओं के देशप्रेम की सराहना…
शिमला। राजकीय आदर्श (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर, शिमला में आयोजित विजेता सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पदक विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान रूप से बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्कूल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक (03 स्वर्ण, 06 रजत, 24 कांस्य) जीते। विशेष रूप से बॉक्सिंग और कुराश में 10-10…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय व एसजेवीएन निगम कार्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत रामपुर एचपीएस, बॉयल द्वारा 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मई को कार्यालय परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में परियोजना प्रमुख विकास मारवाह के नेतृत्व में सभी विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने भाग लिया तथा श्रमदान करते हुए परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। परियोजना प्रमुख ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत सभी कार्यक्रम एसजेवीएन के उच्च…
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून को किन्नौर के शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे सद्भावना साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सीमा पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से शिपकी-ला, लेप्चा, गिउ और रानी कंडा जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटकों की अनुमति के लिए आग्रह किया था, जिसे स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इन क्षेत्रों में प्रवेश के लिए पर्यटकों को आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा मुख्यमंत्री ने बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क…