एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। विशेषकर 19 और 20 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आसमान से बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 मई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अन्य जिलों में येलो…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 27 मई से 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष परीक्षाएं आयोजित करेगा। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, यह परीक्षाएं 6 जून तक चलेंगी और सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक होंगी। इन विशेष परीक्षाओं का आयोजन उन विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है, जो मार्च में खराब मौसम और अन्य कारणों से वार्षिक परीक्षा नहीं दे पाए थे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रहे और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो वेटरनरी पॉलीक्लिनिक, रामपुर में पशु रोगी कल्याण समिति (PRKS) की प्रथम बैठक का आयोजन एसडीम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश 7वें वित्तायोग अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंद लाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निम्न निर्णय लिए गए: 1. ब्लड टेस्ट दरें स्वीकृत की गईं: •कम्पलीट ब्लड काउंट (CBC): •बड़े पशु – ₹100/- •छोटे पशु (कुत्ता/बिल्ली) – ₹150/- •अन्य रक्त परीक्षण (ब्लड ग्लूकोज, बिलिरुबिन, SGOT, SGPT, अल्कलाइन फॉस्फेटेज, टोटल प्रोटीन, क्रिएटिनिन, BUN): •बड़े पशु/भेड़-बकरी – ₹50/- प्रति परीक्षण •कुत्ता/बिल्ली – ₹150/- प्रति परीक्षण •कैल्शियम, पोटैशियम, क्लोराइड:…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से एमटीबी हिमालया साइकिल रेस के 12वें संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एण्ड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा हिमाचल टूरिज्म, हीट्रेक्स टायर्ज और हिमाचल प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रतिष्ठित ‘प्रोलॉग-हेरीटेज राइड’ (रिज-आईआईएएस-रिज), कुफरी-चायल (एक्ससीएम), तथा शिमला-समरहिल-पोटर्ज हिल (एक्ससीओ) मार्गों पर यह रेस 18 मई, 2025 को सम्पन्न होगी। देशभर से 100 से अधिक साइकलिस्ट्स भाग ले रहे हैं, जिनमें राष्ट्रीय चैंपियन और विश्वस्तरीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े की शुरुआत 16 मई को शपथ ग्रहण समारोह के साथ की गई, जिसमें परियोजना परिसर रामपुर एचपीएस बायल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में उप महाप्रबंधक (विद्युत), डॉ. राजीव सिंधु ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। शपथ में सभी ने स्वच्छता को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को…