एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शिमला जिले की दरकाली पंचायत के ग्रीन पार्क सट्टू स्टेडियम में मंगलवार से बिंदर सिंह मरालू मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेश मरालू ने किया। इस वर्ष प्रतियोगिता में करीब 35 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को चांदी का कप और 60 हजार रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। न्यू स्टार काशा ने हॉट लाइन तकलेच को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, स्टूपिड बॉयज नोगली ने डीएमसी सीमा रंटाड़ी को मात दी। एनसीसी करेरी ने…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक कार्यकर्ता जब परीक्षा देने के गया था तो उस दौरान एसएफआई के दो सदस्यों ने बैट और रॉड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल कार्यकर्ता का इलाज़ दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, रिपन में चल रहा है। एबीवीपी इकाई मंत्री आशीष शर्मा ने बताया कि परिषद हमेशा से विश्वविद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए काम करती रही है, लेकिन SFI से जुड़े कुछ तत्व लगातार माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। जाे कभी एबीवीपी तो कभी आम छात्रों के साथ मारपीट करते देखे जा सकते हैं। …
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीती रात हुई चौरी के मामले को सुलझा दिया है। पुलिस ने चोरी की पाईपें बरामद कर ली है और चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओजस्वी विजय भंडारी पुत्र गोपाल सिंह भंडारी, निवासी वार्ड नं. 01 पदमनगर, तहसील रामपुर, जिला शिमला द्वारा चोरी की शिकायत पुलिस थाना रामपुर में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता जल शक्ति विभाग के ठेकेदार हैं और राजपुरा रोड पर कार्यरत हैं। अपनी शिकायत में उसने कहा कि 10 मई की रात लगभग 2 बजे अज्ञात व्यक्ति कार्यस्थल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गद्दी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मनोज कुमार को वूल फेडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गद्दी समुदाय की कठिनाइयों से भली-भांति अवगत है और उनसे जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ऊन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि पर गंभीरता से विचार कर रही है और सभी हितधारकों से परामर्श के बाद इस संबंध में…
एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं तथा दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुए। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के कक्षा 12वीं से विज्ञान ,वाणिज्य एवं कला संकाय में कुल 80 बच्चों ने वार्षिक परीक्षा में भाग लिया और स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक लेकर अपना तथा अपने अभिभावकों और विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही साथ पेंटिंग विषय में 17 बच्चों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। 90% से अधिक लेने वाले बच्चों में अखिल शर्मा ,अक्षत भाटिया, युगांक ,मयंक , अक्षरा…