Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की आधी रात की एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस घटनाक्रम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना प्रस्तावित बंजार दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें आज कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, लेकिन वायुसेना की कार्रवाई के बाद राज्य में बढ़े सुरक्षा तनाव को देखते हुए उन्होंने सचिवालय में एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में चार वर्षीय बीएड कोर्स इसी सत्र से शुरू होगा। इसके लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) ने विश्वविद्यालय को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी एचपीयू की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए किए गए आवेदन के आधार पर दी गई है। विश्वविद्यालय अब इस सत्र से एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) के तहत कोर्स शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। कुलपति ने कहा कि यह कोर्स विद्यार्थियों को शिक्षक शिक्षा में दक्षता प्रदान करेगा और यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित…

Read More

शिमला (एआरबी टाइम्स)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1 जून 2025 से सभी सरकारी कार्यक्रमों और होटलों में 500 मिलीलीटर तक की पॉलीथिन टेरेफ्थैलेट (पीईटी) पानी की बोतलों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। मुख्य सचिव ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकना है। उन्होंने कहा कि पीईटी बोतलों के स्थान पर कांच की बोतलों, जल डिस्पेंसर, कियोस्क और स्टील कंटेनरों का प्रयोग किया जाएगा। यह प्रतिबंध हिमाचल प्रदेश जीव…

Read More

नई दिल्ली (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए (Operation Sindoor Indian Air Force) ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में किए गए। ये सभी ठिकाने आतंकवादी संगठनों के थे और यहां से भारत पर हमलों की साजिश रची जा रही थी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हमलों में कितने आतंकी मारे गए हैं। सेना की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। इनमें घरेलू कामगार महिलाओं को पेंशन देने, बस रूट आबंटन, जेलों में बंद कैदियों की सशर्त रिहाई और किसानों को राहत देने वाले निर्णय शामिल हैं। कैबिनेट ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत घरेलू कामकाजी महिलाओं को शामिल करने का निर्णय लिया है। अब जो महिलाएं दूसरों के घरों में काम करती हैं, उन्हें 1500 रुपए प्रतिमाह की पेंशन दी जाएगी। इससे प्रदेश की सैकड़ों महिलाओं को आर्थिक सहारा…

Read More