Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla : एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल अलर्ट पर, सीएम ने बुलाई आपात बैठक, शिमला में शाम को मॉक ड्रिल

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 7, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आज शाम होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की आधी रात की एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस घटनाक्रम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना प्रस्तावित बंजार दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें आज कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, लेकिन वायुसेना की कार्रवाई के बाद राज्य में बढ़े सुरक्षा तनाव को देखते हुए उन्होंने सचिवालय में एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदेश में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में राजधानी शिमला में आज शाम को मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का आयोजन किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को आपात स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया करनी है, इसकी जानकारी दी जा सके। शिमला के संजौली क्षेत्र और उपायुक्त कार्यालय परिसर में शाम 4:00 बजे मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। 4 बजे सायरन बनेगा और 10 मिनट की मॉक ड्रिल शुरू होगी। उसके बाद फिर सायरन के साथ मॉक ड्रिल का समापन होगा। उपायुक्त ने कहा कि यह केवल अभ्यास है युद्ध जैसी स्थिति के दौरान उठाए जाने वाले जरूरी कदमों की जानकारी के लिए, इसलिए सभी लोग धैर्य बनाएं रखें और प्रशासन का सहयोग करें। अभ्यास के दौरान नागरिकों को हवाई हमले से बचाव और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

    7:20 से 7:30 तक पूरे शहर में होगा ब्लैकआउट

    उपायुक्त ने बताया कि आज शाम 7:20 से लेकर 7:30 तक पूरे शिमला शहर में ब्लैकआउट रहेगा और इस दौरान सभी लाइट बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस दौरान अपने घरों में रहें और सड़क पर चल रहे वाहन को एक किनारे रोक कर लाइट बंद कर दें। उन्होंने लोगों से इस अभ्यास में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

    जिले में जरूरी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आने वाले दिनों के लिए सभी आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग के पास एक माह का राशन, पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। विभाग को रोजाना मॉनिटरिंग और जमाखोरी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों के स्टॉक के साथ आपदा से निपटने के लिए कोर टीम गठन, पैरामेडिकल, टेक्निकल स्टाफ और ब्लड बैंक की स्थिति की जांच करने को कहा गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग को सभी बसों को तैयार रखने और यातायात सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को सुरक्षित इमारतों की सूची, मजदूर और मशीनरी की उपलब्धता समेत डिफेन्स रोड्स को चालू रखने को कहा गया है। जल शक्ति विभाग को पानी के स्रोतों और फायर हाइड्रेंट की जांच तथा विद्युत विभाग को पावर बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और हर कॉल रिसीव करने को कहा।

    #AirStrike #Blackout #CMHimachal #EmergencyMeeting #HimachalAlert #IndiaPakistan #SecurityAlert #ShimlaMockDrill
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमाचल विश्वविद्यालय में इसी सत्र से चार वर्षीय बीएड कोर्स, एनसीटीई की मंजूरी
    Next Article BDC Meeting : रामपुर में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, नए चुनाव की मांग
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 4
    Users Today : 9
    Total Users : 122504
    Total views : 241293
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.