Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 8 फुट लंबी भव्य प्रतिमा 8 जुलाई को रामपुर के सराहन में स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा तांबे से बनी होगी और इस पर लगभग 15 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इस प्रतिमा का निर्माण जयपुर में किया जा रहा है और इसे स्थापित करने का जिम्मा बुशहर कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन ने लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जन्म स्थली सराहन होने के कारण यह प्रतिमा यहां, मां भीमाकाली के मंदिर के समीप स्थापित की जाएगी। इसकी स्थापना की प्रक्रिया में रामपुर…

Read More

रामपुर बुशहर। (एआरबी टाइम्स)। नरैण पंचायत के दलोग गांव के निशुल का चयन हिमाचल प्रदेश के मतियाना स्पोर्ट्स हॉस्टल में वॉलीबाल खेल के लिए हुआ है। युवक मंडल दलोग के अध्यक्ष ललित कायथ ने यह जानकारी दी। निशुल ने हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरैन से दसवीं कक्षा की परीक्षा दी और अब वह अपनी आगे की पढ़ाई जमा एक और जमा दो के रूप में मतियाना स्पोर्ट्स हॉस्टल में करेगा। यहां वह वॉलीबॉल कोच से प्रशिक्षण प्राप्त करेगा और अपने खेल में निखार लाएगा। युवक मंडल दलोग के सभी सदस्यों ने निशुल और उनके परिजनों को इस…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में करूणामूलक आधार पर लंबित रोजगार मामलों की प्रक्रिया को एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें करूणामूलक रोजगार नीति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नियुक्तियों के लिए वार्षिक आय सीमा को वर्तमान 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया जाएगा, जिससे अधिक पात्र परिवारों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को तीन चरणों में निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में उन विधवाओं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। हिमाचल के सोलन जिले के रामशहर स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री को लगभग ढाई करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासी 24 वर्षीय शिवदयाल और अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। शिवदयाल माधोपुर, जबकि अर्जुन सिंह पहाव पुरवा चंदापुर गांव का रहने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ढली से रामपुर तक नेशनल हाईवे-5 को फोरलेन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और मुख्यमंत्री ने इसमें विशेष रुचि दिखाई है। एनएच को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा गया है, जो अब इस पर अंतिम निर्णय लेगा। शिमला में मंगलवार को प्रेसवार्ता में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ढली तक फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। अब इसे आगे नारकंडा और फिर रामपुर तक दो चरणों में फोरलेन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया…

Read More