रामपुर बुशहर। (एआरबी टाइम्स)। नरैण पंचायत के दलोग गांव के निशुल का चयन हिमाचल प्रदेश के मतियाना स्पोर्ट्स हॉस्टल में वॉलीबाल खेल के लिए हुआ है। युवक मंडल दलोग के अध्यक्ष ललित कायथ ने यह जानकारी दी। निशुल ने हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरैन से दसवीं कक्षा की परीक्षा दी और अब वह अपनी आगे की पढ़ाई जमा एक और जमा दो के रूप में मतियाना स्पोर्ट्स हॉस्टल में करेगा। यहां वह वॉलीबॉल कोच से प्रशिक्षण प्राप्त करेगा और अपने खेल में निखार लाएगा। युवक मंडल दलोग के सभी सदस्यों ने निशुल और उनके परिजनों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने गांव और क्षेत्र के सभी युवाओं से खेल में रुचि विकसित करने की अपील की, ताकि वे नशे से दूर रह सकें और स्वस्थ जीवन जी सकें। निशुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच राकेश कायथ और जगदीश महाजन को दिया है।
Rampur Bushahr : नरैण के निशुल का हिमाचल प्रदेश मतियाना स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयन
Related Posts
Add A Comment
