एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को “दुखद” बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पाकिस्तान के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। उन्होंने बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस नेताओं की तरफ से आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। जयराम ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस नेताओं को पूरी जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद वे गलत बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के अपने प्रवास के दौरान सीमावर्ती गांव छितकुल और कुन्नू-चारंग के लिए भारतीय सेना द्वारा प्रदान किए गए दो रोगी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन 136 इन्फेंट्री ब्रिगेड के सौजन्य से ऑपरेशन सद्भावना के तहत प्रदान किए गए हैं, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इसके उपरांत मंत्री ने 03 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से निर्मित 55 मीटर लंबे तांगलिंग खड्ड बैली पुल का विधिवत उद्घाटन किया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मंडी जिला न्यायालय ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (NDPS) अधिनियम के तहत दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें 17-17 वर्षों के कठोर कारावास और ₹1,60,000 व 1,60,000/- जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (फॅमिली कोर्ट) मंडी की अदालत ने कालीदास (गांव मंदिर टांडा, बल्ह) और टेक सिंह (गांव माहला, बंजार) को 11.584 कि.ग्रा. चरस रखने के अपराध में यह सजा सुनाई। 9 मार्च 2023 को ASP मंडी के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी कालीदास भारी मात्रा में चरस लेने जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को विद्युत विश्राम गृह, रामपुर में राजस्व विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मंत्री नेगी ने कहा कि यदि कोई भी नागरिक राजस्व विभाग से संबंधित किसी कार्य के लिए उनके पास आता है, तो उसकी समस्या का समाधान शीघ्र किया जाना चाहिए। उन्होंने मौके पर आए नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और त्वरित समाधान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी – गांधी भवन मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने आउटसोर्स भर्तियों में गड़बड़ियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मांग की कि इन भर्तियों की विजिलेंस जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स नीति से केवल कंपनियों को लाभ हो रहा है जबकि आम लोगों, विशेषकर गरीब तबके को नुकसान उठाना पड़ रहा है। चमन राही ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स भर्तियों को बंद कर नई नीति बनाने के निर्णय का स्वागत किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा…