एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान, कलना में मंगलवार को पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” रही, जिसका उद्देश्य क्षय हो रहे ऊर्जा स्रोतों को पुनः प्रयोग योग्य संसाधनों में बदलने की दिशा में लोगों, संगठनों और सरकार को प्रेरित करना है। इस प्रयास के तहत वर्ष 2030 तक विश्व भर में उत्पादित अक्षय ऊर्जा की मात्रा को तीन गुणा करना लक्ष्य है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने जानकारी दी कि पृथ्वी दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) के 1500 मेगावाट, 412 मेगावाट और 210 मेगावाट हाइड्रो प्रोजेक्टों में कार्यरत ठेका मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर सीटू से संबंधित यूनियनों के नेतृत्व में एसजेवीएन के शिमला स्थित मुख्यालय शनान में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा समेत यूनियनों के कई पदाधिकारियों और हाइड्रो प्रोजेक्टों के मजदूरों ने किया। प्रदर्शन की मुख्य मांगें ग्रेच्युटी, बीमा और कार्य के आधार पर पद श्रेणी से संबंधित रहीं। मजदूरों का कहना है कि उन्हें न तो न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला के सभी विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली और चल रहे विकासात्मक कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में डॉ. शर्मा ने विभागों से ई-ऑफिस प्रणाली की प्रगति रिपोर्ट मांगी और निर्देश दिए कि जो विभाग अभी तक इस प्रणाली से नहीं जुड़े हैं, वे शीघ्र जुड़ाव सुनिश्चित करें। इससे प्रशासनिक कामों में तेजी आएगी। साथ ही, सभी कार्यालयों में हिमस्वान इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मंगलवार को पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और मानदेय में हुई दो गुना वृद्धि पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा महिलाओं को पंचायती राज में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की ऐतिहासिक पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हल्दी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज में व्यापक जागरूकता लाना आवश्यक है। वह बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए गठित उपमंडल स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत लड़कों के लिए 21 वर्ष और लड़कियों के लिए 18 वर्ष से कम आयु को नाबालिग माना जाता है, और इस आयु से पहले विवाह करना एक गंभीर और गैर-जमानती अपराध है। एसडीएम ठाकुर ने यह…