Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Mandi: बाल विवाह रोकने को लेकर समाज में जागरूकता जरूरी: एसडीएम मंडी

ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 22, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

मंडी। एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज में व्यापक जागरूकता लाना आवश्यक है। वह बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए गठित उपमंडल स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत लड़कों के लिए 21 वर्ष और लड़कियों के लिए 18 वर्ष से कम आयु को नाबालिग माना जाता है, और इस आयु से पहले विवाह करना एक गंभीर और गैर-जमानती अपराध है।

एसडीएम ठाकुर ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि बाल विवाह होता है, तो इसके लिए न केवल अभिभावक, बल्कि विवाह स्थल, पंडित, मौलवी, बैंड, टेंट, डीजे और कैटरिंग सेवाएं प्रदान करने वाले लोग भी कानूनी रूप से उत्तरदायी होंगे। ऐसे मामलों में दोषियों को दो साल तक की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों, पुजारियों, कैटरिंग, टेंट और डीजे संचालकों से अपील की कि वे यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

साथ ही, उन्होंने महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला व युवक मंडलों और पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी आम जनता तक पहुँचाएं।

इस बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेन्द्र सैणी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

#बालविवाह_पर_रोक #जागरूक_समाज #SDM_मंडी #ChildMarriageFreeIndia #बाल_विकास #समाज_में_परिवर्तन #NoToChildMarriage
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: अरुण को मिली जिला शिमला बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन की कमान
Next Article Meeting with Chief Minister : मुख्यमंत्री से मिले जनप्रतिनिधि, नशे के खिलाफ सहयोग का दिया संकल्प
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 2 5
Users Today : 102
Total Users : 111825
Total views : 223233
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.