Author: ARB Times Team

रामपुर बुशहर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) जिला रामपुर की ओर से ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर में धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संस्कार पक्ष से हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में विहिप केंद्रीय मंत्री प्रेम शंकर उपस्थित रहे, जिन्होंने संघ और परिषद की स्थापना से लेकर अब तक के कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने हिंदू समाज से विहिप को धर्म रक्षा के कार्यों के लिए सहयोग की अपील की और रामपुर में भविष्य में वेद विद्यालय और गुरुकुल पुनः आरंभ करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। पट्टा रणोतां गांव में एक शादी समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। रणोतां गांव निवासी जगत राम (55) के बड़े बेटे की शादी धूमधाम से चल रही थी। घर में डीजे की धुन पर रिश्तेदार और मेहमान झूम रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे दूल्हे के पिता जगत राम भी डीजे पर नाचते हुए जश्न में शामिल हुए, लेकिन अचानक उन्हें पेट और छाती में तेज दर्द महसूस हुआ। परिजन तुरंत उन्हें भराड़ी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के 138 कॉलेजों में स्नातक (यूजी) कोर्स के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की ओर से कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षा सचिव डॉ. राकेश कंवर और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत सिंह भी शामिल हुए। प्रो. बंसल ने कहा कि एचपीयू NEP को लागू करने के लिए तैयार है और अब इसका प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। नीति के अनुसार कॉलेजों में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब बस यात्रा के लिए यात्रियों को पहले चार किलोमीटर के लिए 10 रुपये न्यूनतम किराया देना होगा। सरकार ने 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने का निर्णय अधिसूचना के माध्यम से लागू कर दिया है। यह अधिसूचना शनिवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) केके पंत की ओर से जारी की गई। नई व्यवस्था के तहत अब पहले चार किलोमीटर तक का 10 रुपये किराया वसूल किया जाएगा। इससे पहले यह न्यूनतम किराया 3 किलोमीटर के लिए 5 रुपये था। सरकार ने 5 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल बैठक में किराया बढ़ाने का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को निर्देश दिए कि 30 अप्रैल, 2025 तक लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों के ठेकेदारों के सभी बकाया भुगतान कर दिए जाएं। उन्होंने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत आईजीएमसी शिमला, पीजीआई चंडीगढ़ तथा टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के लंबित बिलों का भी शीघ्र भुगतान किया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सहारा योजना के लाभार्थियों की लंबित किस्तों को जल्द जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर उठाए गए प्रभावी…

Read More