Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मीमांसा – 2025, एक अनोखा बाल साहित्य महोत्सव, साहित्य, कला और रचनात्मकता का जीवंत उत्सव बनकर प्रारंभ हुआ। इस उत्सव में 15 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें स्वर्ण पब्लिक स्कूल, आईवीवाई इंटरनेशनल, एसपीआईपीएस, मोनाल पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट, एलसीटीएच, एएचएस, एएचबीएस, संभोता तिब्बती स्कूल, जीएसएसएस सरोग, जीएसएसएस बालूगंज आदि प्रमुख हैं। 300 से अधिक छात्रों ने तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। उद्घाटन समारोह प्रेरक कलाकार प्रिया कुरियन ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 12/20 क्षेत्र के कीम में युवक मंडल द्वारा आयोजित नगेला प्रीमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन जोरदार मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में बीटीएस जगूणी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खोश ब्रदर्स शाह को हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सत्या देवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। युवक मंडल कीम ने इस प्रतियोगिता का आयोजन “नशा छोड़ो, खेल खेलो” के संदेश को फैलाने के उद्देश्य से किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। मिड डे मील वर्करज़ यूनियन (सीटू से संबंधित) की ब्लॉक इकाई ननखड़ी की बैठक निरथ में यूनियन अध्यक्ष कुशल्या की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन महासचिव कलावती, अंजली मेहता, सीता, किरना, निर्मला देवी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 मई 2025 को मिड डे मील वर्करज़ देशव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। यह हड़ताल केंद्र सरकार की मिड डे मील वर्कर्स विरोधी नीतियों और लंबित मांगों को लेकर की जा रही है। यूनियन नेताओं ने बताया कि प्रदेश के 21,000 मिड डे मील कर्मियों को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। जिला हमीरपुर में एक सेवानिवृत्त कर्नल और उनकी पत्नी को साइबर अपराधियों ने “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर 16 दिन तक मानसिक रूप से बंधक बनाकर 49 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित दंपती की शिकायत पर साइबर अपराध पुलिस थाना मंडी में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 23 मार्च को शुरू हुई जब एक व्यक्ति ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल की। उसने पीड़ितों को धमकाया कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग हुआ है और उनके नाम पर दो करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग हो चुकी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू), हमीरपुर ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2025 (एचपीसीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 23 अप्रैल कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अब इस तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने जानकारी दी कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक कुल 8570 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) के लगभग 4400 और बी फार्मेसी के 3000 आवेदन शामिल हैं। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से बीटेक, बी फार्मेसी, एमबीए, एमबीए…

Read More