एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएन की लुहरी जलविद्युत परियोजना के पहले चरण का कार्य प्रभावित ग्रामीणों ने अपनी मांगों के लंबे समय से पूरा न होने के चलते रोक दिया है। प्रभावितों ने प्रशासन और परियोजना प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, परियोजना का कार्य नहीं चलने दिया जाएगा। प्रभावितों ने परियोजना द्वारा बनाए गए पुल पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हिमाचल किसान प्रभावित संगठन के अध्यक्ष कृष्णा राणा और महासचिव देवकी नंद ने बताया कि 210 मेगावाट की इस निर्माणाधीन परियोजना से कुल 16 पंचायतें प्रभावित…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। उपमंडल बंगाणा की पंचायत धुंधला के गांव अपर धुंधला में मंगलवार देर शाम एक बेहद दर्दनाक और अमानवीय घटना सामने आई। गांव के श्मशान घाट के पास स्थित तालाब में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात के गले में पत्थर बंधा हुआ था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसे जानबूझकर तालाब में फेंका गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हिमाचल दिवस का 78वां जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली, जिसमें पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी, होमगार्ड, रेड क्रॉस और स्काउट्स एन्ड गाइड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। अपने संबोधन में मंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और हिमाचल को राज्य का दर्जा दिलाने में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांग पिओ के आई.टी.बी.पी. मैदान में 78वां हिमाचल दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की। उन्होंने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली, जिसका नेतृत्व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने किया। परेड में आई.टी.बी.पी., हिमाचल पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स और गाइड्स ने भाग लिया। मंत्री का पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिमाचल व किन्नौर ने राज्य गठन के बाद से निरंतर प्रगति की है। सरकार का लक्ष्य 2026 तक हरित ऊर्जा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो पांगी (चंबा)। चंबा जिले की पांगी घाटी के किलाड़ में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत घाटी की 1,926 महिलाओं को 1500-1500 रुपये दिए। महिलाओं को अप्रैल, मई और जून की सम्मान राशि एकसाथ दी गई। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पांगी की सभी शेष पात्र महिलाओं को भी औपचारिकताएं पूर्ण होने पर इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत हर पात्र महिला को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। योजना में वे महिलाएं भी शामिल होंगी जो…