एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। हरोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत घालूवाल पुल के पास झुग्गियों में रविवार रात एक प्रवासी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रमोद सिंह (निवासी हरिणमार, जिला मुंगेर, बिहार) के रूप में हुई है। वारदात के समय उनकी पत्नी कबूतरी देवी (46) घायल हुईं, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सूचित महतो (50), उसके बेटे अंकुश (24) और अनीश (20) – तीनों निवासी जिला खगड़िया, बिहार – को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कबूतरी देवी ने बताया कि उनका परिवार…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हिमाचल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जिला चम्बा के दुर्गम क्षेत्र पांगी के किलाड़ पहुंचने पर पारम्परिक परिधान पहने स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया और अपने मुद्दे उनके समक्ष रखे। महिला मंडल भवनों के लिए की 25-25 की घोषणा मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने धरवास और लुंज में बनने वाले महिला मण्डल भवनों के लिए 25-25 लाख रुपये तथा लुंज में ही एक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमलाा। छोटा शिमला में आयोजित द्वितीय नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रेपलिंग खेल की जड़ें प्राचीन सभ्यता में हैं और आज यह खेल प्रदेश एवं देश के खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस खेल को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी ताकि प्रदेश के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। कैबिनेट मंत्री ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नशे से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस व ब्लॉक एससी विभाग द्वारा भारत के संविधान निर्माता, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि नंद लाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर हमेशा कहते थे— “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।”…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के उपायुक्त कार्यालय परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं और उनके आदर्शों से प्रेरित होकर राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा…