एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्कूलों का पाठ्यक्रम बदला जाएगा और अब छात्रों को सामान्य ज्ञान विषय भी पढ़ाया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को 70 शिक्षकों को शैक्षणिक यात्रा पर सिंगापुर रवाना करते हुए यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा नीति में बदलाव के साथ-साथ प्रशासनिक सुधार भी किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षक तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी और तर्कसंगत बनाया गया है। इससे न केवल शिक्षकों को लाभ होगा, बल्कि छात्रों को…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश में सड़क टारिंग के काम में यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इसके साथ ही कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित न करने पर कनिष्ठ और अधिशासी अभियंताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 2,000 किलोमीटर सड़कों की टारिंग का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को पहले ही टेंडर जारी किए जा चुके हैं। 20 मार्च से टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, जो अगस्त…
रामपुर बुशहर । तकलेच बाजार के समीप रविवार शाम एक ब्रिजा कार सड़क से फिसलकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक यशवत सिंह निवासी देवठी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस स्टेशन तकलेच को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय निवासियों की मदद से घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक उपचार के लिए उसे तत्काल तकलेच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उसे खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो दिवसीय राष्ट्रीय राज्य विश्वविद्यालय बैठक शिमला में हुई। बैठक में मुख्य रूप से राज्य विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, छात्रों को राष्ट्र निर्माण और शिक्षा की ओर प्रेरित करने, तथा छात्र संघ चुनावों में मर्यादित परंपराओं के तहत भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। आशीष चौहान ने अपने संबोधन में शैक्षिणक संस्थानों को सशक्त करने की बात कही। सह संगठन मंत्री गोपाल नायक ने बताया कि परिषद का उद्देश्य केवल आंदोलन नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने चार प्रमुख गतिविधियों की समिति—विकासार्थ विद्यार्थी, सेवार्थ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लद्दाख से ताल्लुक रखने वाले नवांग त्सेरिंग ने सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 किलोमीटर लंबी दूरी को 15 घंटे 31 मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह रेस पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष यही रेस लद्दाख के ही रिंग जोन गुरमें ने 19 घंटे से अधिक समय में पूरी की थी, जिसे नवांग ने इस बार के अपने प्रदर्शन से पीछे छोड़ दिया। रेस की शुरुआत नारकंडा से हुई और यह सराहन में रविवार सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर संपन्न हुई।…