Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU)और इससे संबद्ध लगभग 200 कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए एडमिशन प्रक्रिया इस बार भी निर्धारित समय से पहले शुरू होने जा रही है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप, पीयू प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देशित किया है कि वे 12 अप्रैल तक अपने विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करें। इसके बाद मई महीने में औपचारिक रूप से एडमिशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। कॉलेज विकास परिषद ने बताया कि इस बार शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार समय पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसका…

Read More

 एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। ह्यूमेन पीपल एनजीओ  रामपुर के जनरल हाउस में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया व कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एनजीओ के नए अध्यक्ष के रूप में अनिल मोक्टा को चुना गया, जबकि  अभिषेक महाजन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजत नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं  ज्योति लाल को महासचिव, शीतल शर्मा और अनिता शर्मा को संयुक्त सचिव, तथा  अमन को कोषाध्यक्ष  नियुक्त किया गया। सलाहकार के रूप में बलविंदर कौर और डॉ. अनिल शर्मा को नामित किया गया है। डॉ. अनिल शर्मा पूर्व की भांति मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive) के रूप में कार्यरत रहेंगे।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून 2025 में आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test)का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 से 30 अप्रैल तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद उम्मीदवार एक मई से तीन मई तक ₹600 के विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार TET परीक्षाएं 1 जून से 14 जून तक सुबह 10:00 से 12:30 और दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक आयोजित होंगी। इस तरह रहेगा शेड्यूल 1 जून को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) और इसके अधीन कॉलेजों में संचालित बीएड और विभिन्न मास्टर डिग्री कोर्सों की सब्सिडाइज्ड और नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 12 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएंगी। पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 5 मई को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षाएं एमएससी (फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ्स), एमए (हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस), एमकॉम, एमसीए, एमबीए, बीबीए और बीसीए जैसे कोर्सों के लिए होंगी। सामान्य वर्ग के लिए एमएससी, एमए और एमकॉम में आवेदन शुल्क…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला कुल्लू के निरमंड विकास खंड के अंतर्गत ब्रौ थाने में एक नाबालिग युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रौ में स्थित एक नाई की दुकान में काम करने वाले दो युवक, मुबारिक और शोएब, अक्सर एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग युवती से फोन पर संपर्क में रहते थे। युवती की मां को जब इसका पता चला, तो वह अपनी बेटी को गांव ले गई ताकि वह उन युवकों से दूर रहे। लेकिन…

Read More