एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। चिट्टा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से हिमाचल में चिट्टा जैसे जानलेवा ड्रग्स की सप्लाई कर रहे पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह अटवाल (31) और उसकी पत्नी पूजा रानी अटवाल (29), निवासी फरीदकोट, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी हिमाचल के मंडी, कुल्लू और शिमला जिले में चिट्टा की सप्लाई कर रहे थे। बताया गया है कि ये दोनों एक महीने में…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर एचपीएस द्वारा एसजेवीएन की सीएसआर नीति के अंतर्गत परियोजना प्रभावित पंचायतों की महिलाओं के विकास एवं स्वास्थ्य अनुरक्षण के लिए विभिन्न कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत एसजेवीएन रजत जयंती महिला एवं बाल विकास योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं और उनके शिशुओं को प्रसव पूर्व एवं प्रसव उपरांत स्वास्थ्य अनुरक्षण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह द्वारा बायल स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला शिमला में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 64 करोड़ 90 लाख रुपये का एक्शन प्लान स्वीकृत किया गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन की जिला मिशन समिति की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि शिमला जिले में बागवानी लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत है। उन्होंने उद्यान विभाग से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे बागवानों तक पहुंचाएं। उन्होंने विभाग को शोध और प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान देने के लिए…
दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी डिजिटल सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब कर्मचारी फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का उपयोग करके स्वयं ही अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जेनरेट और एक्टिवेट कर सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल और संपर्क रहित है, जिससे देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। पहले, UAN जनरेट करने की जिम्मेदारी नियोक्ता (Employer) पर होती थी। नियोक्ता कर्मचारी का विवरण EPFO को भेजता था, जिसका आधार के माध्यम से सत्यापन किया जाता था। इस प्रक्रिया में कई बार त्रुटियां सामने आती थीं, जैसे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर स्थित डीजे नेशन संस्था ने आईटीआई रचोली में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस पुनीत कार्य में आईटीआई के प्रशिक्षुओं के साथ-साथ रचोली गांव के निवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। शिविर का आयोजन संस्था के अध्यक्ष साहित सागर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान लगभग चालीस यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी के ब्लड बैंक को भेजा गया। डीजे नेशन संस्था पिछले कई वर्षों से लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है और साथ ही…