Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Himachal : धर्मशाला कॉलेज छात्रा की मौत: प्रोफेसर समेत चार पर FIR दर्ज

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला कॉलेज छात्रा की मौत, पुलिस ने रैगिंग, मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रोफेसर समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। पढ़ें खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान हुई मौत का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक प्रोफेसर समेत चार लोगों के खिलाफ रैगिंग, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। इस घटना ने प्रदेशभर में शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तीन छात्राओं ने की थी मारपीट, धमकाया भी था

यह मामला सिद्धबाड़ी (धर्मशाला) निवासी पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी धर्मशाला कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 18 सितंबर को कॉलेज की तीन छात्राओं ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाया। इसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगी। शिकायत में एक प्रोफेसर पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पिता का कहना है कि प्रोफेसर के कथित गलत व्यवहार, अनुचित स्पर्श और लगातार मानसिक प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी गहरे सदमे में चली गई थी। परिजनों ने उसका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करवाया। हालत बिगड़ने पर उसे लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 26 दिसंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि बेटी की गंभीर हालत और पारिवारिक सदमे के कारण शिकायत दर्ज कराने में कुछ देरी हुई।

वीडियो में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप 

परिजनों के अनुसार, छात्रा ने मौत से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने प्रोफेसर पर कक्षा और कॉलेज परिसर में यौन उत्पीड़न, मानसिक दबाव और धमकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच में इस वीडियो को अहम साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मेडिकल रिकॉर्ड, वीडियो, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों की गहन जांच कर रही है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 115(2), 3(5) तथा हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम, 2009 की धारा 3 के तहत दर्ज किया गया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि छात्रा वर्तमान सत्र में कॉलेज की छात्रा नहीं थी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

 

#CollegeStudentDeath #FIR #HimachalNews #RaggingCase #StudentSafety #धर्मशाला #पुलिसUpdate
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleदैनिक राशिफल : Friday, January 2, 2026
Next Article Bilaspur: घुमारवीं में शुरू हुई अत्याधुनिक एमआरआई सुविधा, राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026

Accident: रामपुर के जोगनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; चालक की मौत, चार घायल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के पशाडा गांव में दर्दनाक हादसा: सेब बगीचे में काम करते समय 33 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत

June 24, 2026

Accident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद

June 16, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला

June 15, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 9
Users Today : 3
Total Users : 113819
Total views : 226654
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.