एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला
जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ढली और ठियोग क्षेत्र में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 13.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
🔹 ढली में होटल से 2 आरोपी गिरफ्तार
पहला मामला ढली थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर एक निजी होटल में दबिश दी गई। होटल प्रबंधन की मौजूदगी में तलाशी के दौरान एक कमरे से दो व्यक्ति पकड़े गए।
आरोपियों की पहचान शकील बख्शिंता (कोटखाई) और प्रदीप कुमार (भट्ठाकुफर, शिमला) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान एक कैरी बैग से 4.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आए थे।
🔹 ठियोग में नाके के दौरान 3 आरोपी पकड़े
दूसरा मामला ठियोग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामने आया। 19 अप्रैल को पुलिस टीम ठियोग बाईपास पर नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान फागू की ओर से आ रही एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया।
वाहन की तलाशी लेने पर करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में तीन आरोपियों—पवन (सोनीपत, हरियाणा), नितिश पांडे (मोहाली, पंजाब) और रितिक सूरजभान (सोनीपत, हरियाणा)—को गिरफ्तार किया गया है।
🔹 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के मुताबिक बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ किया जा चुका है और बड़े सप्लायर्स तक भी पुलिस पहुंच रही है।
यह भी पढ़ें
शिमला में HRTC बस में 26 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार

1 Comment
Pingback: मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: करसोग में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत