Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में 205 श्रमिक परिवारों को ₹82.37 लाख की सहायता, बदली जिंदगी की तस्वीर
    • Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव
    • Rampur Bushahr: रामपुर लोक शिकायत बैठक में अध्यक्ष सख्त, गैरहाजिर अधिकारियों पर नाराजगी
    • Rampur Bushahr: दत्तनगर में 23 अप्रैल को दूध उत्पादकों का बड़ा प्रदर्शन, मांगों को लेकर गांव-गांव बैठकों का दौर तेज
    • Rampur Bushahr: देवठी व तकलेच में पोषण किटों का वितरण, कौल सिंह ने ‘कुपोषण मुक्त भारत’ अभियान को बताया जन-जन का दायित्व
    • मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: करसोग में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
    • Himachal : सेब बागवानों के लिए बड़ी राहत: अब बेमौसम बर्फबारी से नुकसान भी बीमा में होगा कवर
    • Shimla : नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढली और ठियोग से 5 आरोपी गिरफ्तार, 13.28 ग्राम चिट्टा बरामद
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर में 205 श्रमिक परिवारों को ₹82.37 लाख की सहायता, बदली जिंदगी की तस्वीर

    रामपुर में भवन एवं निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं से 205 श्रमिक परिवारों को ₹82.37 लाख की सहायता मिली, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा में बड़ा बदलाव आया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 21, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    लाभार्थी-कृष्णा देवी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर क्षेत्र के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश भवन एवं निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड, रामपुर द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं सैकड़ों परिवारों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी हैं। इन योजनाओं के तहत अब तक 205 श्रमिक परिवारों को लगभग ₹82.37 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह मदद केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं रही, बल्कि लाभार्थियों को सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का मजबूत आधार भी प्रदान कर रही है।

    सबसे अधिक लाभ शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत मिला है, जिसमें 146 लाभार्थियों को ₹41.58 लाख की सहायता दी गई। इसके अतिरिक्त 25 परिवारों को विवाह सहायता के रूप में ₹12.75 लाख, 10 महिलाओं को मातृत्व लाभ के तहत ₹7.03 लाख, 6 लाभार्थियों को चिकित्सा सहायता के रूप में ₹96 हजार, 8 परिवारों को मृत्यु सहायता के रूप में ₹17.60 लाख, 7 लाभार्थियों को पेंशन के रूप में ₹1.85 लाख तथा 3 विशेष श्रेणी (मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों) के लाभार्थियों को ₹60 हजार की सहायता प्रदान की गई।

    बोर्ड की योजनाएं श्रमिकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं को कवर करती हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए ₹8,400 से ₹1,20,000 तक की छात्रवृत्ति, महिला श्रमिकों के लिए ₹25,000 तक मातृत्व लाभ, गंभीर बीमारी में ₹50,000 से ₹5,00,000 तक चिकित्सा सहायता, पुत्रियों के जन्म एवं विवाह हेतु ₹51,000 तक की सहायता और आवास निर्माण या मरम्मत के लिए ₹1,50,000 तक का सहयोग दिया जा रहा है।

    श्रम कल्याण अधिकारी, रामपुर विक्रम बिष्ट के अनुसार, इन योजनाओं का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और अधिक से अधिक श्रमिक इनसे जुड़कर लाभ उठा रहे हैं।

    लाभार्थी चंद्र कला, मान दास, जिया लाल, कृष्णा देवी और विमला देवी सहित कई परिवारों ने बताया कि इस सहायता ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उन्हें आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास प्रदान किया है।

    रामपुर क्षेत्र में समय-समय पर आयोजित जागरूकता शिविर भी इस सकारात्मक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल रही है, जिससे वे अधिक संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं।

    #आर्थिक_सहायता #कल्याण_बोर्ड #रामपुर #विकास #श्रमिक_कल्याण #श्रमिक_परिवार #सरकारी_योजना #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      Rampur Bushahr: रामपुर लोक शिकायत बैठक में अध्यक्ष सख्त, गैरहाजिर अधिकारियों पर नाराजगी

      April 21, 2026

      Rampur Bushahr: दत्तनगर में 23 अप्रैल को दूध उत्पादकों का बड़ा प्रदर्शन, मांगों को लेकर गांव-गांव बैठकों का दौर तेज

      April 21, 2026

      Rampur Bushahr: देवठी व तकलेच में पोषण किटों का वितरण, कौल सिंह ने ‘कुपोषण मुक्त भारत’ अभियान को बताया जन-जन का दायित्व

      April 21, 2026

      Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में फायर सर्विस वीक–2026 का समापन समारोह संपन्न

      April 20, 2026

      रामपुर सरकारी नर्सिंग संस्थान में अनियमितताएं उजागर, मेस व्यवस्था और सुविधाओं पर सवाल

      April 20, 2026

      Rampur Bushahr: कुशाल शर्मा बने अध्यक्ष और डॉ. सतपाल महासचिव, रामपुर में एम्पलाइज खेलकूद एवं कल्याण संघ का गठन

      April 18, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      April 2026
      MTWTFSS
       12345
      6789101112
      13141516171819
      20212223242526
      27282930 
      « Mar    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 4 6 9 1
      Users Today : 83
      Total Users : 104691
      Total views : 210951
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.