Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ITI Sports Meet: आईटीआई शिमला की छात्राएं ओवरऑल चैंपियन, ममता बनीं बेस्ट एथलीट
    • Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब
    • Urban Local Body Elections 2026: रोहड़ू और नारकंडा में 22 मई को मतदान, 5 से नामांकन
    • दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के आदेश
    • Shimla: धरेच बनी हिमाचल की पहली ग्रीन पंचायत, CM सुक्खू ने 500 किलोवाट सौर परियोजना का किया शुभारंभ
    • रोहड़ू में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कुलगांव में धार्मिक आयोजन के दौरान चली गोली
    • Shimla Visit : शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 6 दिन हिमाचल में; अटल टनल का करेंगी दौरा
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    HPU Integrated B.Ed Course 2026 :12वीं के बाद सीधे प्रवेश, 10 मार्च तक आवेदन

    HPU Integrated B.Ed Course 2026 : HPU Shimla ने 4 वर्षीय कोर्स किया शुरू, 12वीं के बाद सीधे प्रवेश, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026। परीक्षा 17 अप्रैल।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 16, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    हिमाचल प्रदेश यूनिवसिर्टी (एचपीयू) ने शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स 2026 शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब छात्र 12वीं के बाद सीधे इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर स्नातक (Graduation) और B.Ed की डिग्री एक साथ प्राप्त कर सकेंगे। HPU Integrated B.Ed Course 2026 से विद्यार्थियों का एक वर्ष का समय बचेगा और उन्हें अलग-अलग डिग्री करने की आवश्यकता नहीं होगी।

    विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस पाठ्यक्रम में कुल 250 सीटें निर्धारित की गई हैं। शिक्षा विभाग को पांच इकाइयों की स्वीकृति मिली है, जिनमें बीए-बीएड (माध्यमिक), बीए-बीएड (मध्य), बीएससी-बीएड (माध्यमिक), बीएससी-बीएड (मध्य) और बीकॉम-बीएड (माध्यमिक) शामिल हैं। प्रत्येक इकाई में 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं। नए शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। HPU Integrated B.Ed Course 2026 में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) के माध्यम से होगा, जिसका आयोजन National Testing Agency (NTA) की ओर से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 17 अप्रैल को संभावित है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी।

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य वर्ग: 1200 रुपये

    • ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 1000 रुपये

    • एससी, एसटी, दिव्यांग और तृतीय लिंग: 650 रुपये

    HPU Integrated B.Ed Course 2026 की परीक्षा के लिए प्रदेश में हमीरपुर, शिमला, ऊना, कांगड़ा और बद्दी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीते वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद से अनुमति मिलने के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। यह कोर्स नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि भविष्य के लिए प्रशिक्षित और दक्ष शिक्षक तैयार किए जा सकें।

    क्यों खास है यह कोर्स?

    • 12वीं के बाद सीधे प्रवेश

    • चार वर्ष में स्नातक + B.Ed डिग्री

    • कुल 250 सीटें

    • राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा

    HPU Integrated B.Ed Course 2026 शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह पाठ्यक्रम समय की बचत के साथ-साथ पेशेवर प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा, जिससे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की संख्या बढ़ेगी।

    #ARBtimes #BEdAdmission #CollegeAdmission #EducationNews #himachalpradesh #HPUAdmission2026 #HPUShimla #IntegratedBEd #NTAExam #ShimlaNews #TeachingCareer
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: छितकुल की वादियों में बुशहर बी.एड. प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण

    April 27, 2026

    Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में रेशम कीट पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा हुनर का अनुभव

    April 25, 2026

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम

    April 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के बालना में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता, गौतम बुद्ध सदन रहा प्रथम

    April 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज और कोटला ज्यूरी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर

    April 23, 2026

    Rampur Bushahr: नन्हें हाथों की बड़ी पहल: सनशाइन स्कूल से रोज पहुंचेंगी चपातियां, रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी की लंगर सेवा को मिला सहयोग

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 9 1 3
    Users Today : 37
    Total Users : 105913
    Total views : 212798
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.