Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    • Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, पीड़ितों को जल्द राहत का भरोसा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJuly 25, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनके दुःख-दर्द साझा किए और विभिन्न गांवों में हुए नुकसान का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।उन्होंने ग्राम पंचायत पखरैर के देज़ी, थुनाग बाजार, लंबाथाच, जरोल, पांडव शिला, धारजरोल, बायोड, बुंग रैलचौक, शोढाधार, जंजैहली, ढीमकटारू और संगलवाड़ा क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं सुनीं।

    मंत्री ने लोक निर्माण, जल शक्ति और विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं ग्राउंड जीरो पर जाकर राहत कार्यों की निगरानी कर चुके हैं।

    जगत सिंह नेगी ने बताया कि जिन लोगों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें 7-7 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जो देश में आपदा राहत के तहत अब तक की सबसे बड़ी राशि है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिमाचल में वन भूमि उपलब्ध होने के बावजूद उसे एफसीए कानून के तहत प्रभावितों को देना संभव नहीं है, परंतु इसके लिए केंद्र सरकार से संशोधन की मांग की गई है।

    उन्होंने कहा कि जिनका जीवन वन भूमि पर आधारित है, वे वन अधिकार अधिनियम (FRA) के अंतर्गत भूमि के पात्र हो सकते हैं।

    मंत्री ने बताया कि कृषि, बागवानी और राजस्व विभागों के अधिकारी संयुक्त रूप से फसलों और भूमि के नुकसान का मूल्यांकन करेंगे और 2023 के राहत पैकेज के तहत मुआवजा राशि में वृद्धि की गई है। साथ ही, पशुधन की हानि पर मिलने वाले मुआवजे में भी बढ़ोतरी की गई है।

    इसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहरी सुनाह और राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच का निरीक्षण किया। कॉलेज प्रिंसिपल विक्रम ठाकुर ने जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक 395 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।

    केंद्रीय टीम ने सराज में आपदा स्थलों का दौरा कर लिया जायजा, राजस्व मंत्री से की बातचीत

    सराज क्षेत्र में हालिया प्राकृतिक आपदा के प्रभावों का अध्ययन करने मंडी पहुंची केंद्रीय बहु-क्षेत्रीय टीम ने पांडव शिला, लंबाथाच, देजी और बगस्याड क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से आपदा से हुए नुकसान और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। मंत्री ने हिमाचल में लगातार हो रही आपदाओं के कारणों को रेखांकित किया। टीम में एनडीएमए, सीएसआईआर-सीबीआरआई, आईआईटी इंदौर और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल थे। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी इस निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

    इस मौके पर चेत राम ठाकुर (पूर्व अध्यक्ष, मिल्क फेड), जोगिंदर गुलेरिया (निदेशक, एचपीएमसी), विजय पाल (सदस्य, निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग), वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी, तरुण ठाकुर (पूर्व युवा जिला अध्यक्ष), एसडीएम थुनाग रमेश कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

    #आपदाराेग #जगतसिंहनेगी #वनाधिकार #राहतपुनर्वास #सराजदौरा #हिमाचलखबरें #थुनाग #मंडीसमाचार #HimachalRelief #DisasterResponse #सराजआपदा #हिमाचलसरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 1 8 6
    Users Today : 91
    Total Users : 107186
    Total views : 214703
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.