Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi: नेपाल में दम दिखाएंगे हिमाचल के 10 खिलाड़ी, DC मंडी ने तिरंगा सौंपकर किया रवाना
    • Kullu: कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले में विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ
    • Rampur Bushahr: रामपुर HPS का दौरा: SJVN और NHPC के वित्त निदेशकों ने सराही रिकॉर्ड बिजली उत्पादन उपलब्धि
    • Rampur Bushahr: सतलुज में कूदे युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
    • Rampur Bushahr: रामपुर में डाक सेवाओं के खिलाफ CPM का प्रदर्शन, समय पर अखबार-पत्रिकाएं न मिलने पर रोष
    • Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना में क्रमिक आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, SJVN पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
    • ITI Sports Meet: आईटीआई शिमला की छात्राएं ओवरऑल चैंपियन, ममता बनीं बेस्ट एथलीट
    • Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    रामपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी केन्द्रों की लापरवाही पर राज्य खाद्य आयोग सख्त, 28 फरवरी तक मांगी रिपोर्ट

    जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत समीक्षा बैठक के दौरान कई आंगनवाड़ी केन्द्र बंद पाए गए। राज्य खाद्य आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग से 28 फरवरी 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    डॉ. एस.पी. कटयाल, अध्यक्ष

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के मूल्यांकन एवं निगरानी हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उसी दिन डॉ. एस.पी. कटयाल, अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग द्वारा ननखरी एवं रामपुर खंडों के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि निरीक्षित क्षेत्रों के अधिकांश आंगनवाड़ी केन्द्र कार्यावधि के दौरान बंद पाए गए। साथ ही यह भी संज्ञान में आया कि कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कथित रूप से एक राजनीतिक दल की रैलियों में संलग्न थीं। इसके कारण बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं सहित पात्र लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली आवश्यक पोषण सेवाएं बाधित हुईं।

    अध्यक्ष ने पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न एवं पोषण सहायता से वंचित किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही समाज के कमजोर वर्गों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है तथा खाद्य सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के मूल उद्देश्यों को कमजोर करती है।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक को निर्देशित किया है कि वे निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएं—

    • 12 फरवरी 2026 को कितने आंगनवाड़ी केन्द्र बंद पाए गए?

    • कितनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अवकाश पर थीं?

    • अवकाश किस प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया था?

    • उक्त दिन कितने पर्यवेक्षकों ने कितने केन्द्रों का निरीक्षण किया?

    आयोग ने निर्देश दिया है कि यह प्रतिवेदन 28 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना के क्रियान्वयन में कोई बाधा उत्पन्न हुई अथवा लाभार्थियों को उनके अधिकारों से वंचित तो नहीं किया गया।

    राज्य खाद्य आयोग ने खाद्य सुरक्षा एवं पोषण योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों के अधिकारों की रक्षा हेतु अपनी प्रतिबद्धता पुनः दोहराई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कर्तव्य में शिथिलता सहन नहीं की जाएगी।

    #Anganwadi #Government_Schemes #himachalpradesh #National_Food_Security_Act #Nutrition_Scheme #Rampur #Shimla #State_Food_Commission #Women_and_Child_Development
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 6 0 0 0
    Users Today : 124
    Total Users : 106000
    Total views : 212927
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.