Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली महाविद्यालय बालना में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण व रचनात्मक गतिविधियां
    • Rampur Bushahr: नीरज, पल्लवी और ज्योति ने मारी बाजी, पृथ्वी दिवस पर कलना बीएड संस्थान में प्रतियोगिताएं आयोजित
    • Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में पृथ्वी दिवस पर स्थानीय पर्यावरणीय चुनौतियों पर गहन मंथन
    • Rampur Bushahr: स्प्रिगडेल स्कूल खनेरी में पृथ्वी दिवस पर विविध गतिविधियां, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, सनशाइन स्कूल के छात्रों का हरित संकल्प
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी के पास जंगल में आग: डेरे समेत 9 मेमने जले, लाखों का नुकसान
    • Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों का 24 अप्रैल को निरथ में प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर उबाल
    • हिमाचल मौसम अपडेट : 24 अप्रैल तक गर्मी का असर, 25 से बारिश से मिलेगी राहत
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: चंबा प्रकरण और दत्तनगर घटना पर VHP ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की मांग

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 17, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    विश्व हिंदू परिषद रामपुर के पदाधिकारी एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    चंबा में हाल ही में हुई घटना और रामपुर के दत्तनगर में गौ सेवक के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने आज एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मांग की कि रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में सरकारी वन भूमि पर बनाए जा रहे अवैध पक्के निर्माणों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

    विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले VHP और गौशाला संचालकों ने एसडीएम रामपुर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि रामपुर क्षेत्र में अवैध रूप से बस्तियां बसाई जा रही हैं और सरकारी भूमि पर पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। परिषद ने कहा कि सराहन के मातला और दत्तनगर क्षेत्र में सतलुज किनारे अवैध निर्माण तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

    ज्ञापन में यह भी बताया गया कि दत्तनगर गौशाला के साथ कुछ लोगों द्वारा लगातार दखलअंदाजी व नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। गौ सेवकों को डराने-धमकाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। परिषद ने मांग की कि ऐसे निर्माणों पर तत्काल कार्रवाई कर उन्हें ध्वस्त किया जाए। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की कि अपने मवेशियों को पालने के नाम पर किसी को न सौंपें, क्योंकि कई पशुओं को बाद में सड़कों पर छोड़ दिया जाता है, जिससे वे ठंड में असमय मौत का शिकार हो रहे हैं।

    सुरेश मेहता ने कहा कि “चंबा में विशेष समुदाय द्वारा जिस तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास हुआ, उसी प्रकार दत्तनगर में भी गौ सेवकों के साथ शरारती तत्वों ने हमला करने की कोशिश की है। धार्मिक तनाव बढ़ने से पहले इनके अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

    विष्णु शर्मा ने बताया कि “दत्तनगर में गौशाला को नुकसान पहुंचाने और गौ वंश के प्रति क्रूरतापूर्ण व्यवहार की घटनाएं लंबे समय से जारी हैं। प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दत्तनगर और सराहन के मातला क्षेत्र में बने अवैध पक्के मकानों को तोड़ा जाए ताकि किसी प्रकार का धार्मिक तनाव पैदा न हो।”

    #ChambaIncident #Dattanagar #GauSevak #HimachalNews #IllegalConstruction #LocalIssues #RamPurNews #SDMRampur #VHP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 4 8 9 5
    Users Today : 152
    Total Users : 104895
    Total views : 211237
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.