Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi: नेपाल में दम दिखाएंगे हिमाचल के 10 खिलाड़ी, DC मंडी ने तिरंगा सौंपकर किया रवाना
    • Kullu: कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले में विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ
    • Rampur Bushahr: रामपुर HPS का दौरा: SJVN और NHPC के वित्त निदेशकों ने सराही रिकॉर्ड बिजली उत्पादन उपलब्धि
    • Rampur Bushahr: सतलुज में कूदे युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
    • Rampur Bushahr: रामपुर में डाक सेवाओं के खिलाफ CPM का प्रदर्शन, समय पर अखबार-पत्रिकाएं न मिलने पर रोष
    • Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना में क्रमिक आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, SJVN पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
    • ITI Sports Meet: आईटीआई शिमला की छात्राएं ओवरऑल चैंपियन, ममता बनीं बेस्ट एथलीट
    • Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सरकीधार में 3.29 करोड़ रुपए लागत के स्कूल और पंचायत भवन का शिलान्यास किया

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंडी के सरकीधार में 3.29 करोड़ रुपए लागत से बने उच्च व प्राथमिक विद्यालय भवन और पंचायत घर का शिलान्यास किया। गुरूकोठा और गागल स्कूल के लिए सीबीएसई संबद्धता के दूसरे चरण की घोषणा भी की गई।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 25, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला मंडी के सरकीधार में स्कूल व पंचायत भवन का शिलान्यास करते शिक्षा मंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के सरकीधार में 3.29 करोड़ रुपए लागत से निर्मित उच्च और प्राथमिक विद्यालय भवन तथा पंचायत घर का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में प्राकृतिक आपदा का केंद्र जिला मंडी रहा, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ। कई विद्यालय भवन और शिक्षा विभाग की संपदा भी क्षतिग्रस्त हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को त्वरित राहत देने और नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के माध्यम से कुल 27.61 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राजकीय उच्च पाठशाला सरकीधार के नए भवन पर लगभग 1.40 करोड़ रुपए और प्राथमिक विद्यालय सरकीधार के भवन पर 74.68 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पंचायत घर सरकीधार का निर्माण 1.14 करोड़ रुपए में होगा।

    उन्होंने स्थानीय नागरिक चमन लाल और दिनेश का भी सम्मान किया, जिन्होंने स्कूलों के अस्थायी संचालन के लिए अपने भवन प्रदान किए।

    रोहित ठाकुर ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार के कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में 7,000 से अधिक अध्यापक नियुक्त किए गए हैं और 4,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त 600 पद सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के लिए भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में प्रदेश के 148 राजकीय पाठशालाओं को सीबीएसई से संबद्ध किया जा रहा है और बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गुरूकोठा और गागल स्कूल को दूसरे चरण में सीबीएसई से जोड़ने का आश्वासन दिया।

    पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग में किए गए सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूल खोलने का निर्णय प्रशंसनीय है और गुरुकोठा व गागल स्कूल को भी इसमें शामिल करने का आग्रह किया।

    इस मौके पर उपनिदेशक (माध्यमिक शिक्षा) यशवीर धीमान, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल, पूर्व विधायक तिलकराज, एपीएमसी मंडी अध्यक्ष संजिव गुलेरिया, जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, एसडीएम स्मृतिका नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण डी.आर. चौहान, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण विकास आर.के. राणा, आर्किटेक्ट विवेक शर्मा, उपनिदेशक और स्कूल के हेड मास्टर लीलाधर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    #CBSE_School #Education_Minister #Education_News #Mandi #Panchayat_Building #Rohit_Thakur #Sarkidhar #School_Construction
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 6 0 2 1
    Users Today : 145
    Total Users : 106021
    Total views : 212955
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.