Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi: नेपाल में दम दिखाएंगे हिमाचल के 10 खिलाड़ी, DC मंडी ने तिरंगा सौंपकर किया रवाना
    • Kullu: कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले में विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ
    • Rampur Bushahr: रामपुर HPS का दौरा: SJVN और NHPC के वित्त निदेशकों ने सराही रिकॉर्ड बिजली उत्पादन उपलब्धि
    • Rampur Bushahr: सतलुज में कूदे युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
    • Rampur Bushahr: रामपुर में डाक सेवाओं के खिलाफ CPM का प्रदर्शन, समय पर अखबार-पत्रिकाएं न मिलने पर रोष
    • Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना में क्रमिक आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, SJVN पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
    • ITI Sports Meet: आईटीआई शिमला की छात्राएं ओवरऑल चैंपियन, ममता बनीं बेस्ट एथलीट
    • Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    रामपुर बुशहर में ऐतिहासिक स्वागत: लंदन में सम्मान के बाद मंत्री का भव्य अभिनंदन

    रामपुर बुशहर में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में “यूथ एंड आइकन अवार्ड” मिलने के बाद भव्य स्वागत। 440 करोड़ रुपये के विकास कार्यों और 8 हजार करोड़ के बजट की जानकारी।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 3, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राजदरबार परिसर पहुंचने पर लोनिवि मंत्री व उनकी धर्मपत्नी का स्वागत करते ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में “यूथ एंड आइकन अवार्ड” से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामपुर पहुंचने पर ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। यह सम्मान उन्हें युवा नेतृत्व, बौद्धिक क्षमता, राजनीतिक दक्षता तथा प्रदेश में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

    रामपुर के राजदबार परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में तलवार लहरहाते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन

    रामपुर के भैरा खड़ के समीप सैकड़ों स्थानीय नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ मंत्री का स्वागत किया। दत्तनगर, भद्रास, नोगली, निरथ और जीरो पॉइंट डाकोलर सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने मालाएं और पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं। राजदरबार रामपुर में आयोजित भव्य समारोह में हजारों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

    440 करोड़ के विकास कार्यों का उल्लेख

    अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 440 करोड़ रुपये के विकास कार्य संपन्न या प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि टिक्कर-खमाड़ी सड़क पर लगभग 55 करोड़ रुपये के कार्य चल रहे हैं, जबकि ज्यूरी-सराहन सड़क के उन्नयन पर 25 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। मशनू-घराट-ज्यूरी सड़क को पक्का करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।

    केंद्र से 8 हजार करोड़ का बजट

    मंत्री ने जानकारी दी कि उनके विभागों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से लगभग 8 हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करवाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश के दूरदराज के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। रामपुर से किन्नौर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर 170 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं तथा बरौनी खड़ में पुल निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है और गौरा मशनू सड़क की जल्द डीपीआर बनाकर उसे भी पक्का किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण से प्रदेश को संजीवनी बूटी मिली है।

    लोगों से किया आह्वान सड़क निर्माण के लिए दें जमीन

    लोनिवि मंत्री से लोगों ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा है वहां पर लोनिवि के नाम पर जमीन नहीं है। इसलिए उन्होंने सभी से अपील की क्षेत्र व गांव के विकास को गति देने के लिए जमीनें दान करें और उन लोगों को भी समझाए जो जमीनें देने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

    माँ भीमाकाली न्यास की तीन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते लोनिव मंत्री

    जनसमस्याओं के समाधान का आश्वासन

    समारोह के बाद मंत्री ने लगभग 70 महिला मंडलों सहित आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान श्री भीमा काली मंदिर न्यास समूह के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई तीन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिनमें दो रामपुर और एक सराहन के लिए समर्पित है।

    इस अवसर पर मंत्री की धर्मपत्नी अमरीन कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    #DevelopmentWorks #himachalpradesh #HouseOfLords #PublicWorksDepartment #RamapurNews #RampurBushahr #VikramadityaSingh #YouthAndIconAward
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 6 0 2 5
    Users Today : 3
    Total Users : 106025
    Total views : 212967
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.