Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Kinnaur: केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत, डा. प्रेम नेगी बने मैच के हीरो

    किन्नौर प्रीमियर लीग लेजेंड्स सीजन-2 में किन्नौर वॉरियर्स ने सुपर स्ट्राइकर्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। डा. प्रेम नेगी की शानदार गेंदबाजी और एसएस नेगी व विजू नेगी की दमदार बल्लेबाजी से टीम ने शिखर स्थान हासिल किया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

    केपीएल लेजेंड्स सीजन-2 क्रिकेट चैंपियनशिप में किन्नौर वॉरियर्स टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। सोमवार को छोल्टू मैदान में खेले गए मुकाबले में वॉरियर्स ने किन्नौर सुपर स्ट्राइकर्स को रोमांचक मुकाबले में हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

    मैच में किन्नौर वॉरियर्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। सलामी बल्लेबाज एसएस नेगी (42 रन, 27 गेंद) और विजू नेगी (37 रन, 29 गेंद) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद मुकेश बोरिस (24 रन), केके नेगी (21 रन), सन्नी नेगी (9 रन) और डा. प्रेम नेगी (6 रन) ने उपयोगी योगदान देकर टीम का स्कोर 15 ओवर में 159/6 तक पहुंचाया।

    160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किन्नौर सुपर स्ट्राइकर्स ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और अंतिम ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में डा. प्रेम नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    गौरतलब है कि किन्नौर के छोल्टू में चल रही इस चैंपियनशिप में केवल 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 40 से 48 वर्ष के खिलाड़ियों का फिटनेस और खेल कौशल दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है।

    किन्नौर वॉरियर्स टीम

    किन्नौर वॉरियर्स टीम में कप्तान डीसी नेगी, मुकेश बोरिस, विजू नेगी, डा. प्रेम नेगी, आरपी नेगी, ज्ञान कुमार नेगी, आरपी युलाम, देवराज नेगी, जॉन नेगी, केके नेगी, एसएस नेगी, चंद्र मोहन नेगी, सन्नी नेगी, मनोज नेगी और विवेक नेगी शामिल हैं।

    #Cricket #CricketMatch #HimachalCricket #kinnaur #KinnaurWarriors #KPLLegends #LegendsLeague #SportsNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: नगर परिषद रामपुर चुनाव: स्क्रूटनी में सभी नामांकन वैध, अब 6 मई की नाम वापसी पर नजर
    Next Article Rampur Bushahr: बुशहर बी.एड. संस्थान नोगली में दिव्या कालिया और शांति देवी ने किया टॉप
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    September 17, 2026

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    September 14, 2026

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 8 3
    Users Today : 3
    Total Users : 125083
    Total views : 245560
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.