मंडी | हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए इंश्योरेंस क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। एबी इंश्योरेंस ब्रोकर्ज प्राइवेट लिमिटेड, मंडी में मार्केटिंग के 15 पदों को भरने के लिए एक दिसंबर, 2026 को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार कार्यालय को कंपनी की ओर से इन पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें इंसेंटिव भी मिलेगा।
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार एक दिसंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी छायाप्रतियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की पासबुक, दो पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 या संबंधित नियोक्ता के मोबाइल नंबर 97364-17018 पर संपर्क किया जा सकता है।
