Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi News : सुंदरनगर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी ऑल्टो टैक्सी, दो की मौत; तीन गंभीर घायल

    मंडी जिले के सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र में पंडार चौकी के पास ऑल्टो टैक्सी करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    मंडी| मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पंडार चौकी के समीप एक ऑल्टो टैक्सी अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे। सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

    जानकारी के अनुसार, ऑल्टो टैक्सी नंबर HP-01M-6365 में सवार पांच लोग जंडरेहड़ से जयदेवी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निहरी क्षेत्र की पंडार चौकी के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और टैक्सी गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में विजय कुमार उर्फ रिंकू (36) निवासी गांव खगराओ, डाकघर जयदेवी और पुनीत कुमार (34) निवासी गांव बोडल, जयदेवी की मौत हो गई।

    बोडल गांव के तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    दुर्घटना में मनोज कुमार (45) , सुरेंद्र कुमार (42) और पंकज कुमार (38) तीनों निवासी गांव बोडल, डाकघर जयदेवी, तहसील सुंदरनगर घायल हुए हैं। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रोहांडा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एक ही क्षेत्र के दो लोगों की मौत की खबर से निहरी और जयदेवी इलाके में शोक की लहर है। पांचों लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

    पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

    दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    #ARBtimes #himachalpradesh #HimachalRoadAccident #MandiNews #Nihri #RoadAccident #SundernagarNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Weather : हिमाचल के तीन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरने की आशंका
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : सिया हत्याकांड में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

    November 7, 2026

    Mandi News : सुंदरनगर में विशेष खिलाड़ियों का सम्मान, राज्यपाल बोले-दिव्यांगजनों को मिले समान अवसर

    November 5, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Mandi : धर्मपुर-कोटली-मंडी एनएच-03 पर हादसा, डंगा गिरने से 200 फीट नीचे गिरा टिपर; चालक की मौत

    October 26, 2026

    Shimla : कोल डैम-तत्तापानी जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ, पर्यटकों को मिलेगा रोमांच और युवाओं को रोजगार

    October 24, 2026

    Job: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के 100 पदों पर भर्ती

    October 23, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Mandi: नेरचौक में जल शक्ति और विद्युत बोर्ड के डिवीजन, डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा

    September 26, 2026

    Mandi: बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी में 1600 पदों पर भर्ती, 29 सितंबर से साक्षात्कार

    September 26, 2026

    Mandi News : ‘आपके खिलाफ केस है’ कहकर डराया, एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा; महिला से 15.50 लाख ठगे

    September 21, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: 30 नवंबर तक खाली होंगी लवी मेले की दुकानें; सबलेटिंग पर कड़ी कार्रवाई, बिजली–पानी काटने के निर्देश

    November 27, 2025

    Shimla: मीमांसा तृतीया – बाल साहित्य उत्सव 2025

    April 16, 2025

    Himachal News : कैश वैन और मोबाइल कैंटीन पर लगेगा सालाना टैक्स, 12 से 30 हजार रुपये तक की दरें प्रस्तावित

    October 13, 2026

    Shimla: खुले में शराब पीने पर होगी सख्त कार्रवाई; तंबाकू एवं नशा नियंत्रण को लेकर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

    November 29, 2025

    Himachal Pradesh: रिटायर्ड बैंक अधिकारी से डिजिटल अरेस्ट के जरिए 80 लाख की ठगी

    September 5, 2025

    Mandi: मंडी से मनाली फोरलेन पर दोनों दिशाओं के लिए वन-वे ट्रैफिक सुचारु- उपायुक्त

    August 21, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 0 2 6
    Users Today : 19
    Total Users : 130026
    Total views : 253492
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.