Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi: मानसून-2026 की तैयारी तेज: आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वित कार्रवाई पर जोर

    मानसून-2026 से पहले जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित की। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विभागों को समन्वय, अर्ली वार्निंग सिस्टम और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी

    जिला मंडी प्रशासन ने आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2026 को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गत शुक्रवार देर सायं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने की।

    कार्यशाला में मानसून से पूर्व सभी विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और संभावित आपात स्थितियों से प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समुचित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।

    उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान जानमाल की सुरक्षा के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली (अर्ली वार्निंग सिस्टम) को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही बिजली, पेयजल और सड़कों की स्थिति से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से समय पर आमजन तक पहुंचाई जाएगी। रेड और ऑरेंज अलर्ट के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा मशीनरी और मानव संसाधनों की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    उपायुक्त ने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को कीरतपुर-मनाली, हमीरपुर-मंडी (वाया कोटली) तथा बिजणी-पधर सहित प्रमुख सड़कों को मानसून के दौरान 24 घंटे सुचारू रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण करने को कहा। साथ ही नालियों और डंपिंग स्थलों की सफाई मानसून से पहले पूरी करने, सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य समय पर समाप्त करने तथा जलभराव रोकने के उपाय सुनिश्चित करने पर बल दिया।

    संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां आवश्यक संसाधन और मशीनरी तैनात करने के निर्देश देते हुए उन्होंने उपमंडल अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने को कहा। पंडोह और लारजी डैम प्रबंधन को जल छोड़ने से पहले सायरन और सोशल मीडिया के माध्यम से निचले क्षेत्रों के लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए। जल शक्ति विभाग को पेयजल पाइपलाइनों की शीघ्र मरम्मत, ड्राई स्पेल की स्थिति से निपटने की तैयारी, जल स्रोतों की स्वच्छता, क्लोरीनेशन तथा उबला पानी पीने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

    पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि विभाग मानसून के दौरान हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने पूर्व आपदाओं में किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी साझा की। होम गार्ड, एनएचएआई, मॉर्थ सहित अन्य विभागों ने भी अपने-अपने एक्शन प्लान प्रस्तुत किए और आश्वासन दिया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल शक्ति, लोक निर्माण, विद्युत बोर्ड एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    #ApoorvDevgan #DisasterManagement #EarlyWarningSystem #himachalpradesh #Monsoon2026 #MonsoonPreparedness #NDMA #NDRF #PublicSafety #SDRF
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleChandigarh : पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी अवैध, फैमिली पेंशन नहीं मिलेगी: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    Next Article HPU UIT में B.Tech की फीस 10% बढ़ी, सेल्फ फाइनेंस कोर्स हुए महंगे
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Mandi News : सिया हत्याकांड में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

    November 7, 2026

    Mandi News : सुंदरनगर में विशेष खिलाड़ियों का सम्मान, राज्यपाल बोले-दिव्यांगजनों को मिले समान अवसर

    November 5, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Mandi : धर्मपुर-कोटली-मंडी एनएच-03 पर हादसा, डंगा गिरने से 200 फीट नीचे गिरा टिपर; चालक की मौत

    October 26, 2026

    Shimla : कोल डैम-तत्तापानी जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ, पर्यटकों को मिलेगा रोमांच और युवाओं को रोजगार

    October 24, 2026

    Job: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के 100 पदों पर भर्ती

    October 23, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Mandi: नेरचौक में जल शक्ति और विद्युत बोर्ड के डिवीजन, डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा

    September 26, 2026

    Mandi: बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी में 1600 पदों पर भर्ती, 29 सितंबर से साक्षात्कार

    September 26, 2026

    Mandi News : ‘आपके खिलाफ केस है’ कहकर डराया, एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा; महिला से 15.50 लाख ठगे

    September 21, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन के कपड़ा बैंक को मिला सहयोग, बीआरओ मजदूरों के लिए जुटाए गए गर्म वस्त्र

    January 1, 2026

    Shimla: शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में दम्पति व युवती समेत 9 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

    December 12, 2025

    Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

    July 20, 2026

    Shimla: शिमला में रैबीज़ निदान हेतु ब्रेन सैंपल प्रशिक्षण: पशु चिकित्सकों के लिए व्यावहारिक सत्र आयोजित

    August 27, 2025

    Mandi: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 में होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 23 फरवरी तक भेजें प्रविष्टियां

    February 7, 2026

    Kullu: आबकारी टीम कुल्लू ने 146 पेटियाँ अवैध ओल्ड मोंक रम बरामद की

    October 15, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 9
    Users Today : 3
    Total Users : 128959
    Total views : 251862
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.