Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Sports: मुख्यमंत्री ने संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन, मैदान के विकास हेतु एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के संजौली में 3.18 करोड़ रुपये की लागत से बने बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संजौली मैदान के विकास के लिए एक करोड़ रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और होली मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला के संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला के संजौली में 3.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के लिए खुला मैदान, ओपन हॉल, रसोईघर तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के अंतर्गत आयोजित हिमाचल प्रदेश की पहली ‘चिट्टा जागरूकता वॉलीबॉल प्रतियोगिता’ का शुभारंभ भी किया। उन्होंने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण करते हुए विजेता टीम के लिए एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।

    शिमला में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने राज्यभर से आई 13 टीमों के मार्चपास्ट की सलामी ली तथा खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को नशा निवारण की शपथ दिलाई। उन्होंने संजौली मैदान के विकास एवं सुधार के लिए एक करोड़ रुपये, क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने तथा संजौली होली मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा भी की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रयासरत है और इस दिशा में आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाई गई है तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति भी जल्द लागू की जाएगी। इसके अलावा शिमला के निकट घटासनी में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक नए स्टेडियम का निर्माण कार्य भी जारी है।

    अपने छात्र जीवन को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, इसलिए खिलाड़ियों की चुनौतियों और आवश्यकताओं को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में बढ़ोतरी की है। प्रदेश के भीतर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 400 रुपये तथा राज्य से बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी प्रदान की जा रही है। साथ ही 200 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा के लिए हवाई यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

    विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि संजौली मैदान क्षेत्र के सबसे पुराने खेल मैदानों में से एक है और आधुनिक खेल सुविधाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने का सरकार का प्रयास सराहनीय है।

    कार्यक्रम में शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #CMsukhu #DrugFreeHimachal #himachalpradesh #KheloIndia #SanjouliStadium #Shimla #SportsDevelopment #SportsInfrastructure #SukhvinderSinghSukhu #SummerFestivalShimla #VolleyballTournament #YouthEmpowerment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: राधे-राधे वेटरनरी संस्थान रिवाड़ी का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम, गौरव चौहान व गौरव ठाकुर संयुक्त रूप से प्रथम
    Next Article Shimla: अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 का भव्य आगाज, खेल, संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों का दिखा रंगारंग संगम
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026

    Forest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास

    August 20, 2026

    Sports: एंटी-ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनोज शर्मा और पूजा ने जीते एकल खिताब

    August 10, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

    July 20, 2026

    FIFA World Cup 2026 : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से रौंदा, फेर्रान बने हीरो

    July 20, 2026

    Vaibhav Suryavanshi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 15 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने

    July 5, 2026

    Boxing: किसान की बेटी तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य, रामपुर और हिमाचल का बढ़ाया गौरव

    July 3, 2026

    Rohru: युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका, बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    June 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 8 6
    Users Today : 0
    Total Users : 121886
    Total views : 240199
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.