Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, November 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    सौरभ राणा हत्याकांड: पालमपुर अदालत ने तीन दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 26, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा 

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के हारतड़ा नगेड़ गांव के युवक सौरभ राणा की हत्या के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। पालमपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धीरु सिंह ठाकुर की अदालत ने दोषी बुआ और उसके दो भतीजों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार सौरभ पेशे से गाड़ी चालक था। 9 जनवरी 2016 को वह गाड़ी लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 11 जनवरी 2016 को उसका शव मंदोल सड़क पर खून से लथपथ मिला। सूचना के आधार पर सौरभ के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

    जांच के दौरान पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सबूतों के आधार पर दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी 2016 की रात किसी बात को लेकर सौरभ राणा का पवन कुमार, अनिल कुमार और तानो देवी से झगड़ा हो गया था। पहले तीनों ने गाड़ी से उतारकर मारपीट की, लेकिन सौरभ भाग निकला। बाद में उसे पकड़कर डंडों से पीटा गया और अधमरा छोड़ दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    अदालत ने दोषी पवन कुमार (25) और अनिल कुमार (25) उर्फ नील, निवासी मंदोल तहसील बैजनाथ को उम्रकैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न चुकाने पर छह माह की अतिरिक्त कैद होगी। वहीं, उनकी बुआ तानो देवी निवासी वंदेड़ तहसील बैजनाथ को भी उम्रकैद और 20 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया गया है। जुर्माना न भरने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    #CourtVerdict #HimachalNews #Justice #PalampurCourt #SaurabhRanaMurderCase #कांगड़ा #पालमपुर #हिमाचलन्यूज़
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: “एक दिन, एक साथ, एक घंटा — झाकड़ी में स्वच्छता की मिसाल
    Next Article Rampur Bushahr: ननखड़ी क्षेत्र की बंद सड़कों को खोलने की उठी मांग, प्रतिनिधिमंडल ने SDM रामपुर को सौंपा ज्ञापन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    सोलन पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को आजीवन कारावास

    October 30, 2026

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी को 4 वर्ष का कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    October 28, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Himachal High Court : ग्रामीण विद्या उपासकों को बड़ी राहत, 8 साल की सेवा के आधार पर नियमित करने के आदेश

    October 17, 2026

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Court: शिमला में नशा तस्करी के तीन आरोपियों को राहत नहीं, जमानत याचिकाएं खारिज

    October 15, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट मामला: विशेष अदालत ने दोषी को सुनाई 20 वर्ष की सजा

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 8 7
    Users Today : 2
    Total Users : 128187
    Total views : 250348
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.